{"_id":"591f221d4f1c1b864bf24cb2","slug":"love-couple-caught-from-hotel-who-run-away-from-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से फरार प्रेमी युगल मुगलसराय के होटल में पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से फरार प्रेमी युगल मुगलसराय के होटल में पकड़े गए
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली
Updated Fri, 19 May 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
युवक पर लखनऊ में दर्ज है अपहरण का केस
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से तीन दिन पहले युवती के साथ भागे एक युवक को मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की सुबह एक होटल से पकड़ लिया। युवती को उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया। युवक को लखनऊ पुलिस साथ ले गई।
पुलिस के अनुसार युवती के परिवार वालों ने युवक के खिलाफ लखनऊ के आलमबाग थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
मुगलसराय पुलिस के अनुसार शुक्रवार की सुबह लखनऊ के आलमबाग थाने की पुलिस से सूचना मिली कि उनके क्षेत्र से एक युवती के अपहरण का आरोपी विनय जायसवाल मुगलसराय में कोतवाली इलाके में है।
इस पर पुलिस ने छापा मारकर युवक और युवती को होटल के कमरे से बरामद कर लिया। आरोपी विनय जायसवाल ने बताया कि वह सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा है। वह युवती से शादी करना चाहता है।
विज्ञापन
लेकिन परिवार वालों के मना करने पर वह युवती के साथ मुगलसराय चला आया और एक होटल में कमरा लेकर ठहर गया। उसने बताया कि शुक्रवार को वाराणसी में वह उससे शादी करने वाला था।