{"_id":"6a2a8f3ba6f9b4671808b25f","slug":"love-affair-start-on-instagram-youth-taken-into-police-custody-after-refusing-to-marry-in-varanasi-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं शादी नहीं करुंगा: इंस्टाग्राम पर फिल्टर लगा करती थी बात, शादी से इन्कार; पुलिस हिरासत में आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं शादी नहीं करुंगा: इंस्टाग्राम पर फिल्टर लगा करती थी बात, शादी से इन्कार; पुलिस हिरासत में आरोपी
Thu, 11 Jun 2026 04:04 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 11 Jun 2026 04:04 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रेम संबंध के बाद शादी से इन्कार के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने कहा कि मैं शादी नहीं करुंगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : adobe stock
विस्तार
इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती और प्रेम संबंध के बाद शादी से इन्कार करने के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कहा कि मैं शादी नहीं करुंगा। युवती इंस्टाग्राम पर फिल्टर लगाकर बात करती थी। उसने अपनी असली पहचान छिपाई है। वहीं, मंगलवार देर रात आरोपी के घर पहुंची युवती ने विषाक्त का सेवन कर लिया था।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है उसका इलाज चल रहा है। पालघर (महाराष्ट्र) निवासी युवती की इंस्टाग्राम के माध्यम से सारनाथ थाना क्षेत्र के पुरानापुल निवासी निहाल राजभर से बातचीत शुरू हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और युवती शादी की उम्मीद लेकर नौ जून को वाराणसी पहुंच गई। वह सीधे युवक के घर पहुंची और शादी करने की बात कही।
विज्ञापन
आरोप है कि निहाल के इन्कार करने के बाद मंगलवार देर रात युवती ने उसके घर के सामने ही विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
युवक का कहना है कि युवती इंस्टाग्राम पर फेस फिल्टर का इस्तेमाल कर वीडियो और फोटो साझा करती थी। सामने मिलने पर वह तस्वीरों से अलग दिखी, इसलिए वह उससे शादी नहीं करना चाहता। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवती का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।