फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lord shiva statue broken in temple at ballia

यूपीः मंदिर में शिवमूर्ति क्षतिग्रस्त मिलने से गांव में आक्रोशित हुए ग्रामीण, सच जानकर हुए शांत

Tue, 01 Jan 2019 10:38 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: shashikant misra Updated Tue, 01 Jan 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
Lord shiva statue broken in temple at ballia
उत्तर प्रदेश के बलिया में अति पुराने शिव मंदिर की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने का मामला प्रकाश में आया। इसके बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसकी सूचना मंदिर के पुजारी ने पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। इस दौरान पता चला कि जिसने भगवान शिव की मूर्ति क्षतिग्रस्त की है कि वह अर्द्ध विक्षिप्त है। उसके पैरों में लोहे का सीकड़ लगा हुआ है। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण शांत हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खेजुरी थाना क्षेत्र के करम्मर गांव में स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर जो हरि शरण सिंह के अहाते में स्थित है। जहां सोमवार की सुबह में पूजा करने गए लोग पहुंचे तो मूर्ति क्षतिग्रस्त देख आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। इसकी सूचना पुजारी ने थाना खेजुरी को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष खेजुरी प्रदीप कुमार चौधरी हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए और छानबीन की।

पुलिस ने राहत की सांस ली

Lord shiva statue broken in temple at ballia
यूपी पुलिस
जहां पता चला कि चार बजे भोर में गांव का ही विक्षिप्त राजू राजभर पहुंच गया और पूजा करने के बहाने मंदिर के भवन में प्रवेश कर गया और भोले नाथ की मूर्ति को तोड़ दिया। जिसके पैर में लोहे का सीकड़ लगा हुआ था। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण शांत हुए। वहीं पुलिस ने भी राहत की सांस ली।

इस बाबत एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि भगवान शंकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने वाला अर्द्ध  विक्षिप्त है। परिजनों व ग्रामीणों का कहना है कि रात में काफी हुड़दंग किया। इसके बाद मंदिर में जाकर मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। गांव में किसी प्रकार का कोई तनाव नहीं है। अर्द्ध विक्षिप्त को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। क्षतिग्रस्त मूर्ति को बनवाया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed