फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lord Satyanarayana established in Kashi Vishwanath Dham

काशी विश्वनाथ धाम में विराजे भगवान सत्यनारायण

Thu, 12 Mar 2020 12:46 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 12 Mar 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
Lord Satyanarayana established in Kashi Vishwanath Dham
भगवान सत्यनारायण - फोटो : अमर उजाला।

काशी विश्वनाथ के मंदिर परिक्षेत्र में भगवान सत्यनारायण की पुनर्स्थापना की गई। मंदिर क्षेत्र में स्थापित प्राचीन सत्यनारायण मंदिर का निर्माण पूर्ण होने के बाद बुधवार को विधि-विधान से भगवान सत्यनारायण विराजमान हुए।

विज्ञापन


कोलकाता के ललित बागला और मधुसूदन बागला ने काशी विश्वनाथ क्षेत्र में अपने पूर्वजों द्वारा स्थापित प्राचीन मंदिर का भव्य निर्माण कराया और उसमें पूजित श्री विग्रह को नए मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित किया गया।
विज्ञापन

 

बुधवार को वैदिक अनुष्ठान एवं भगवान सत्यनारायण की कथा के साथ ठाकुर जी नए मंदिर में विराजित हुए। आयोजन में शामिल होने आए श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के सचिव कपिल शर्मा ने बागला परिवार को साधुवाद देते हुए कहा कि जब हम धर्म की रक्षा करते हैं तो प्रभु की कृपा प्राप्त होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण कार्य में बिना किसी बाधा के मंदिर और विग्रहों का पुनर्स्थापना हुई है। रमेश उपाध्याय एडवोकेट ने कहा कि परिवार ने आज पुण्य कार्य किया है। संभवत: इस योजना के अंतर्गत यह प्रथम मंदिर है, जिसकी प्रतिस्थापना इतने भव्य रूप में की गई है। इस दौरान काफी संख्या में भक्त शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed