फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   lord ganesha was printed on muslim marriage card

बलिया में सौहार्द की मिसाल, निकाह के निमंत्रण पत्र पर श्री गणेशाय नम:

Sun, 26 Mar 2017 10:51 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया Updated Sun, 26 Mar 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
lord ganesha was printed on muslim marriage card
पिन्डारी में मुसलमान ने दिया सौहार्द की मिशाल - फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद लोग इसे अलग-अलग तरीके से जीवन का सबसे बेहतरीन पल बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन एक शख्स ने शादी के कार्ड के जरिए ऐसी मिसाल की है जिसकी काफी चर्चाएं हैं।
विज्ञापन


बलिया जिले के  पिंडारी गांव में सौहार्द की मिसाल देखने को मिली है। एक मुस्लिम परिवार के वैवाहिक निमंत्रण पत्र पर हिंदुओं के प्रथम पूज्य देवता गणेश को स्थान दिया है।
विज्ञापन


पिंडारी गांव निवासी सिराजुद्दीन पुत्र मुर्तुजा की 23 मार्च को निकाह होना सुनिश्चित है। लेकिन आपसी सौहार्द और प्यार का ही प्रभाव है कि प्रीतभोज के निमंत्रण पत्र पर उन्होंने श्री गणेशाय नम: लिखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं निमंत्रण पत्र पर नारियल युक्त कलश पर स्वास्तिक का चित्र भी बना है। खास बात यह है कि मंगलम् भगवान विष्णु: मंगलम गरुड़ध्वज:, मंगलम् पुंडरीकांक्ष मंगलाय तनो हरि...भी लिखा गया है।

इस बाबत पूछे जाने पर मुर्तुजा मियां के भतीजे मुहम्मद कियामुद्दीन ने बताया कि हम लोग हिन्दु-मुस्लिम मिलकर सभी शादी समारोह एक साथ मनाते हैं। हमलोगों ने करीब सात सौ कार्ड वितरित किए हैं।

चूंकि गांव में हिंदुओं की संख्या ज्यादा है इसलिए ऐसा कार्ड उनका हमलोगों से रिश्ता और मजबूत करता है। 

कई पीढ़ियों से शादी के कार्ड पर श्री गणेशाय नमः लिखवा रहा यह परिवार

lord ganesha was printed on muslim marriage card
Muslim weeding card - फोटो : अमर उजाला
श्री राम जन्मभूमि को लेकर जहां दोनों समुदायों में तलवारें खिंची हैं, वहीं दूसरी ओर बलिया के इस पिंडारी गांव के मुस्लिम परिवार ने सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की है।

उन्होंने शादी के कार्ड पर हिंदू देवता भगवान गणेश फोटो और मन्त्र लिखवाया है, जिसकी क्षेत्र में काफी चर्चा है।  मुसलमान विस्मिल्ला  को याद कर 786 लिखते हैं।

देश में चंद लोग अपनी  राजनैतिक रोटी सेकने के लिए भले ही हिंदू-मुसलमान की बात करते हो, लेकिन धरातल का नजारा कुछ और ही है। सिराजुद्दीन का कहना है कि शादी के कार्ड पर हिंदू देवी देवता की फोटो और मंत्र  इस बार कोई पहली बार नहीं छपवाया गया है।

उनके परिवार में अब तक हुई करीब दर्जन भर शादियों में छपवाया जा चुका है। शादी  कार्ड हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों के बीच समान रूप से वितरित किया जाता है तथा उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए श्रद्धा से आमंत्रित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed