फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lord Balaji's marriage took place in Moola Nakshatra

Varanasi News: मूल नक्षत्र में हुआ भगवान बालाजी का विवाह

Thu, 10 Oct 2024 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Lord Balaji's marriage took place in Moola Nakshatra
- दक्षिण भारतीय विधि से निभाई गई 150 साल प्राचीन परंपरा
विज्ञापन

- तिरूपति मंदिर के अनुसार ही काशी में भी हुआ विवाहोत्सव
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। काशी में विराजमान भगवान बालाजी का विवाहोत्सव मूल नक्षत्र में हुआ। भगवान के विवाह पूजन अनुष्ठान में सौभाग्यवती महिलाओं के साथ ही कुंवारी कन्याओं ने भी हिस्सा लिया। पूजन समारोह में भगवान बालाजी का विवाह माता पद्मावती और माता भू-देवी के साथ दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज के साथ कराया गया।
बुधवार को बालाजी घाट पर भगवान वेंकटेश्वर के विवाहोत्सव का श्रीगणेश हुआ। विवाह से पहले भगवान बालाजी की प्रतिमा को स्नान कराकर हल्दी का लेप लगाया गया। इसके बाद भगवान बालाजी, माता पद्मावती (लक्ष्मी) और माता भू-देवी की मूर्तियों का शृंगार किया गया। वैदिक ब्राह्मणों ने दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार पूरे विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार कर भगवान बालाजी का विवाह संपन्न करवाया। पूरा मंदिर दक्षिण भारतीय गाजे-बाजे की धुन से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी प्रभात कुमार शर्मा ने बताया कि बालाजी महाराज का ब्रह्म महोत्सव प्रतिपदा से आरंभ होकर एकादशी तक चलता है। इसके तहत मूल नक्षत्र में बालाजी का विवाहोत्सव संपन्न होता है। इसी नक्षत्र में तिरुपति बालाजी में भी मूल नक्षत्र में विवाह उत्सव संपन्न होता है। उसी परंपरा के अनुसार काशी में बालाजी मंदिर में भी विवाहोत्सव किया जाता है। यह परंपरा डेढ़ सौ साल से भी अधिक प्राचीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed