फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Loot with former block pramukh gun and one lakh cash by mobile had fallen from the car in varanasi

वाराणसी: कार से मोबिल गिरने की बात कहकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख से टप्पेबाजी, लाइसेंसी पिस्टल और एक लाख रुपये लेकर गायब

Fri, 30 Jul 2021 12:21 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 30 Jul 2021 12:21 AM IST
सार

वाराणसी कमिश्नरेट में मिर्जापुर के पूर्व प्रमुख की लाइसेंसी विदेशी पिस्टल, कारतूस और एक लाख रुपये से भरा बैग टप्पेबाज ले उड़े। सुंदरपुर पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर घटना हुई।

विज्ञापन
Loot with former block pramukh gun and one lakh cash by mobile had fallen from the car in varanasi
पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के भिखारीपुर मोड़ स्थित सुंदरपुर पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर बृहस्पतिवार की सुबह मिर्जापुर नारायनपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख को झांसा देकर टप्पेबाजों ने स्कोर्पियो में रखा एक लाख रुपये से भरा बैग उड़ा दिया। बैग में आठ लाख कीमत की लाइसेंसी विदेशी पिस्टल, कारतूस और दो मोबाइल सहित अन्य कागजात भी थे।   पुलिस ने देर शाम पड़ाव क्षेत्र से बरामद कर लिया। सर्विलांस टीम और चितईपुर थाने की टीम ने बैग में रखे मोबाइल की लोकेशन पाकर पड़ाव क्षेत्र में पहुंची तो टप्पेबाजों ने बैग से एक लाख नगदी निकाल बैग फेंक कर भाग निकले। पुलिस ने पिस्टल और कारतूस सहित बैंक पासबुक को बरामद किया।

विज्ञापन


मिर्जापुर के नारायणपुर निवासी और सपा नेता गिरधारी पटेल नारायनपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। दोपहर में सुंदरपुर पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर भिखारीपुर मोड़ पर गाड़ी खड़ी कर किसी का इंतजार कर रहे थे। अचानक एक युवक आया और गिरधारी से कहा कि गाड़ी से मोबिल गिर रहा है।
विज्ञापन


गिरधारी पटेल वाहन से नीचे उतरकर देखने लगे। कुछ ऐसा नहीं दिखा तो गाड़ी में बैठे और एसी चालू करते ही धुआं निकलने लगा। घबराकर गिरधारी कुछ दूरी पर ही एक वाहन मिस्त्री को गाड़ी दिखाने गए। मिस्त्री ने बताया कि कोई केमिकल महक रहा है। गाड़ी अंदर देखा को बैग गायब था। सपा नेता को माजरा समझते देर नहीं लगी। उन्होंने तुंरत डायल-112 को घटना के बाबत सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Loot with former block pramukh gun and one lakh cash by mobile had fallen from the car in varanasi
गिरधारी पटेल। - फोटो : अमर उजाला

सूचना पाकर एसीपी भेलूपुर एसीपी चक्रपाणि त्रिपाठी भी घटनास्थल पर पहुंचे। चितईपुर थाने की पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगालना शुरू की। पीड़ित गिरधारी पटेल के अनुसार बैग में 8 लाख की पिस्टल, कारतूस, एक लाख नगद, दो मोबाइल, बैंक के पासबुक और अन्य सामान था। सर्विलांस टीम और चितईपुर थाने की टीम ने बैग में रखे मोबाइल की लोकेशन पाकर पड़ाव क्षेत्र में पहुंची तो टप्पेबाजों ने बैग से एक लाख नगदी निकाल बैग फेंक कर भाग निकले। पुलिस ने पिस्टल और कारतूस सहित बैंक पासबुक को बरामद किया।

इन घटनाओं को नहीं खोल सकी पुलिस

टप्पेबाजी की घटनाएं नहीं थम रही है। बाहर के गिरोह शहर में टप्पेबाजी और उचक्कागिरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। कई महिलाओं के साथ ऑटो में भी उचक्कागिरी हो चुकी है। मछोदरी में 16 जुलाई को बिहार बक्सर के रहने वाले पूर्व सराफा कारोबारी और सोनभद्र के ठेकेदार के साथ हुई टप्पेबाजी की घटना को पुलिस सुलझा भी नहीं पाई थी कि पूर्व प्रमुख के साथ हुई घटना ने फिर से पुलिस को परेशानी में डाल दिया।

बिहार के बक्सर निवासी आभूषण कारोबारी राजेंद्र कुमार वर्मा 16 जुलाई को चांदी के जेवर खरीदने वाराणसी आए थे। कोतवाली के मछोदरी इलाके में उनके पास रखे पांच लाख 10 हजार लेकर टप्पेबाज भाग निकले थे। 26 जून को कैंट थाना के चौकाघाट इलाके में टप्पेबाजों ने सफारी सवार सोनभद्र ओबरा के ठेकेदार काशी नाथ को चकमा देकर चार लाख नगद और तीन लाख मूल्य के गहने पार कर दिए थे। आज तक पुलिस घटना को खोल नहीं सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed