{"_id":"663bd381300e8df71903e243","slug":"loot-of-two-lakh-67-thousand-rupees-at-gunpoint-in-varanasi-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में बेलगाम बदमाश: असलहा दिखाकर एजेंट से दो लाख और कलेक्शन अधिकारी से 67 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में बेलगाम बदमाश: असलहा दिखाकर एजेंट से दो लाख और कलेक्शन अधिकारी से 67 हजार की लूट
Thu, 09 May 2024 01:04 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 09 May 2024 01:04 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में दो थाना क्षेत्रों में हुए इस वारदात से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आननफानन वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे। मुआयना करने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के पनिहारी गांव के समीप बुधवार की रात स्कार्पियो सवार बदमाशों ने कैश रिकवरी एजेंट से दो लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। बदमाशों ने रिकवरी एजेंट की कार को ओवरटेक किया फिर लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाश कैथी टोल प्लाजा की तरफ से भागे हैं। पुलिस गाड़ी नंबर के जरिये बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के विशेश्वरगंज निवासी अजय श्रीवास्तव आरएल कंपनी में कैश रिकवरी एजेंट हैं। अजय और उनके एक अन्य साथी बलिया कैश रिकवरी के लिए कार से गए थे। शाम को बलिया से कैश लेकर वाराणसी आ रहे थे। गाजीपुर में एक जगह कार रोकते हुए चाय, पानी किया।
विज्ञापन
इसके बाद गाजीपुर-वाराणसी हाईवे से आने लगे। रात साढ़े नौ बजे के आसपास कैथी टोल प्लाजा से कार जैसे ही आगे बढ़ी और लगभग दस किमी का सफर तय करते हुए पनिहारी पहुंची थी कि सुनसान स्थल देखते हुए पीछे से काले रंग की स्कार्पियो ने आकर ओवर टेक कर लिया।
विज्ञापन
अजय श्रीवास्तव और उसका साथी कुछ समझ पाते कि स्कार्पियो से उतरे तीन से चार की संख्या में युवकों ने असलहा सटा लिया और दो लाख नकदी लूटकर फरार हो गए। आभूषण भी लूटने का आरोप है।
सैदपुर से ही पीछे लगे थे स्कार्पियो सवार बदमाश
क्राइम ब्रांच और चौबेपुर पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि स्कार्पियो सवार बदमाश रिकवरी एजेंट के पीछे सैदपुर से ही लगे हुए थे। कैश के बारे में सटीक मुखबिरी हुई है। आंशका है कि बलिया से ही किसी ने मुखबिरी की है। पुलिस के अनुसार बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें चौबेपुर से लेकर गाजीपुर तक दबिश दे रही है।
बोले अधिकारी
नकदी लूट की सूचना पर पुलिस की टीमें टोल प्लाजा के सीसी कैमरों को खंगाल रही है। बदमाशों के पीछे पुलिस की एक टीम गाजीपुर भी गई है। आशंका है कि वारदात के बाद बदमाशा गाजीपुर की ओर ही भागे हैं। हाइवे के होटल, ढाबा समेत अन्य स्थलों के सभी सीसी कैमरों को खंगाला जा रहा है। - सरवणन टी, एडीसीपी वरूणा जोन
फाइनेंस कंपनी के संपर्क अधिकारी को असलहा सटाकर 67 हजार की लूट
बड़ागांव थाना क्षेत्र के लोकापुर गांव में बुधवार की अपराह्न फाइनेंस कंपनी के कैश कलेक्शन अधिकारी को असलहा सटाकर बदमाशों ने 67 हजार नकदी लूट लिया। बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के डायल-112 पर सूचना देेने के बाद हरकत में आई पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।
चौबेपुर थानाक्षेत्र के भोरानाथ निवासी अजय कुमार यादव फाइनेंस बैंक में संपर्क अधिकारी के रुप में कार्यरत हैं, बैंक के किश्त का कलेक्शन कर अपनी बाइक से लोकापुर गांव से लौट रहा था। गांव से बाहर निकलते ही सुनसान स्थान पर एक बाइक पर सवार मुंह बांधे तीन युवकों ने रोक लिया। असलहा दिखाते हुए कैश से भरा बैग छीन लिया। इस दौरान बदमाशों ने उसकी बाइक की चाभी भी खेत में फेंक दी। थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं।