डाकघर में 300 खातों से सामने आई दो करोड़ की धोखाधड़ी, अब तक 500 लोगों की शिकायतें आ चुकी है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान डाकघर कैंट में खाताधारकों के खातों से धोखाधड़ी कर रुपये निकाले जाने के मामले में जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई हैं। अब तक एक दो नहीं बल्कि 500 ऐसी शिकायतें विभाग के पास पहुंची हैं, जिसमें लोगों ने रुपये निकाले जाने की शिकायत की है। इसमें विभाग में अब तक 300 खातों की जांच हो चुकी है, जिसमें दो करोड़ की पुष्टि भी हो चुकी है। सोमवार तक जांच पूरी होने की संभावना है।
डाकघर में अलग-अलग योजनाओं से जुड़े खातों से बिना किसी सूचना के रुपये निकाले जाने का मामला 28 अगस्त को सामने आने के बाद से विभाग में हड़कंप मचा है। इसके बाद से लोग न केवल प्रधान डाकघर कैंट बल्कि अन्य डाकघरों में पहुंचकर अपने खातों की जांच करा रहे हैं।
ये भी पढ़ें : मऊ : ग्राम प्रधान पर बदमाशों ने दिनदहाड़े बरसा दीं ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर मौत
इसमें सबसे अधिक मामला प्रधान डाकघर का ही है। शनिवार को भी यहां लोगों की भीड़ लगी रही। अब तक 500 शिकायतों में किसी ने खाते से एक-दो लाख तो किसी ने पांच लाख रुपये निकाले जाने की शिकायत की है।
इस बीच मामले की जांच के लिए गठित कमेटी भी खातों की जांच के साथ ही लोगों के साइन का मिलान कर रही है। इसके अलावा मामले में निलंबित किए गए कर्मचारियों से भी पूछताछ कर अन्य जानकारियां जुटाई जा रही है। अब तक 300 शिकायतों की जांच हो चुकी है।
ये भी पढ़ें : पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की अस्थियां लेकर काशी पहुंचे परिजन, मणिकार्णिका घाट पर करेंगे विसर्जित
पीएमजी प्रणब कुमार ने बताया कि विभाग में आई 500 में से 300 शिकायतों की जांच पूरी हो चुकी है। इसमें दो करोड़ रुपये निकलने की पुष्टि हो चुकी है। रविवार को भी जांच जारी रहेगी।