फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Loot case busted in varanasi 12th class student became robber To fulfill expensive hobby arreste with friends

फील्ड अफसर से लूट का खुलासा: महंगे शौक पूरा करने के लिए 12वीं का छात्र बना लुटेरा, साथी संग गिरफ्तार, एक फरार

Fri, 26 Aug 2022 06:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 26 Aug 2022 06:33 PM IST
सार

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में  22 अगस्त को भारत फाइनेंशियल इनक्लूजन लिमिटेड के फील्ड अफसर रवि वर्मा से दो लाख नकद और लैपटॉप की लूट हुई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Loot case busted in varanasi 12th class student became robber To fulfill expensive hobby arreste with friends
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत फाइनेंशियल इनक्लूजन लिमिटेड के फील्ड अफसर रवि वर्मा से दो लाख नकद और लैपटॉप लूट मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को वाराणसी के बच्छाव से गिरफ्तार किया। कब्जे से लूट का  एक लाख 2172 रुपय और घटना में उपयोग बाइक बरामद किया।  शुक्रवार को रोहनिया थाने में एसपी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी ने आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया। इसमें एक इंटर का छात्र और दूसरा ट्रीपल सी कोर्स कर रहा है। शौक पूरा करने के लिए तीन दोस्तों ने मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


एसपी ग्रामीण के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में ससुवाही का हर्ष यादव, नैपुरा कला निवासी आशीष यादव और नरोत्तमपुर निवासी पंकज कुमार है। जबकि फरार आरोपी नारायणपुर डाफी का रजत यादव है, उसकी गिरफ्तारी को टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी के अनुसार पुलिस की पूछताछ में हर्ष और आशीष ने बताया कि वह पंकज के इशारे पर रजत के साथ मिलकर रुपये से भरा बैग लूटा था। नरोत्तमपुर से ही फील्ड अफसर के पीछे लगे हुए थे। 22 अगस्त को लूट की घटना के बाद रुपये आपस में बांटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः पत्नी की डिलिवरी के लिए 40 हजार में बंधक रखी बाइक, पुलिस से कहा- मेरे साथ लूट हो गई

एसपी के अनुसार हर्ष इंटर का छात्र और आशीष ट्रीपल सी कोर्स कर रहा है। लूट के बाद लैपटॉप बैग को बेटावर में फेंका था। रोहनिया पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम दर्जनों सीसी कैमरा खंगालने और सर्विलांस के आधार पर आरोपियों तक पहुंची। एसपी ने रोहनिया पुलिस टीम को 15 हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed