फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police busted loot case in varanasi Bike held to guarantee for 40 thousand for wife delivery

खुलासा: पत्नी की डिलिवरी के लिए 40 हजार में बंधक रखी बाइक, पुलिस से कहा- मेरे साथ लूट हो गई

Thu, 25 Aug 2022 06:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 25 Aug 2022 06:45 PM IST
सार

वाराणसी के बहेड़वा हाल्ट के पास सीसी कैमरा व्यापारी से 30 हजार रुपये और बाइक लूट मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। व्यापारी ने खुद ही बाइक को बंधक रखी थी। 

विज्ञापन
police busted loot case in varanasi Bike held to guarantee for 40 thousand for wife delivery
मिर्जामुराद पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सीसी कैमरा व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बहेड़वा हाल्ट के पास बुधवार शाम सीसी कैमरा व्यापारी से 30 हजार नगदी और बाइक लूट की घटना फर्जी निकली। घटना का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कर दिया। व्यापारी सौरभ चतुर्वेदी ने अपनी पत्नी की डिलिवरी में होने वाले खर्च के वहन के लिए  पल्सर बाइक 40 हजार में बंधक रखी और लूट की झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने आरोपी को झूठी सूचना और पुलिस को परेशान करने मामले में गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


राजातालाब क्षेत्र के महगांव छित्तमपुर गांव निवासी सौरभ चतुर्वेदी सीसी कैमरा का व्यापारी है। मिर्जामुराद थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह के अनुसार सौरभ ने सूचना दी कि उसके साथ बहेड़वा हाल्ट के पास लूट हो गई। दो बदमाशों ने पल्सर बाइक, 30 हजार नकदी और दो सीसी कैमरा लूट लिया। इस पर मिर्जापुर पुलिस से संपर्क साधते हुए तफ्तीश शुरू की गई।
विज्ञापन


 कड़ाई से पूछताछ में उगले राज
सीसी कैमरे और सर्विलांस के आधार पर जांच में सामने आया कि सौरभ ने अपनी बाइक मिर्जापुर के बिमौरी गांव निवासी आकाश पटेल को 40 हजार में बंधक रखी है। कड़ाई से पूछताछ हुई तो सौरभ ने सारे राज उगल दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में सौरभ ने बताया कि पत्नी की डिलिवरी होने वाली थी, उसके खर्चे के लिए पैसे की आवश्यकता थी तो अपने भाई रजत की बाइक को आकाश पटेल के यहां 40 हजार में बंधक रख दी। थाना प्रभारी के अनुसार लूट की झूठी सूचना और अकारण पुलिस को परेशान करने के जुर्म में आरोपी सौरभ को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed