फील्ड अफसर से लूट का खुलासा: महंगे शौक पूरा करने के लिए 12वीं का छात्र बना लुटेरा, साथी संग गिरफ्तार, एक फरार
वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में 22 अगस्त को भारत फाइनेंशियल इनक्लूजन लिमिटेड के फील्ड अफसर रवि वर्मा से दो लाख नकद और लैपटॉप की लूट हुई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत फाइनेंशियल इनक्लूजन लिमिटेड के फील्ड अफसर रवि वर्मा से दो लाख नकद और लैपटॉप लूट मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को वाराणसी के बच्छाव से गिरफ्तार किया। कब्जे से लूट का एक लाख 2172 रुपय और घटना में उपयोग बाइक बरामद किया। शुक्रवार को रोहनिया थाने में एसपी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी ने आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया। इसमें एक इंटर का छात्र और दूसरा ट्रीपल सी कोर्स कर रहा है। शौक पूरा करने के लिए तीन दोस्तों ने मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया।
एसपी ग्रामीण के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में ससुवाही का हर्ष यादव, नैपुरा कला निवासी आशीष यादव और नरोत्तमपुर निवासी पंकज कुमार है। जबकि फरार आरोपी नारायणपुर डाफी का रजत यादव है, उसकी गिरफ्तारी को टीमें दबिश दे रही हैं।
एसपी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी के अनुसार पुलिस की पूछताछ में हर्ष और आशीष ने बताया कि वह पंकज के इशारे पर रजत के साथ मिलकर रुपये से भरा बैग लूटा था। नरोत्तमपुर से ही फील्ड अफसर के पीछे लगे हुए थे। 22 अगस्त को लूट की घटना के बाद रुपये आपस में बांटे थे।
पढ़ेंः पत्नी की डिलिवरी के लिए 40 हजार में बंधक रखी बाइक, पुलिस से कहा- मेरे साथ लूट हो गई
एसपी के अनुसार हर्ष इंटर का छात्र और आशीष ट्रीपल सी कोर्स कर रहा है। लूट के बाद लैपटॉप बैग को बेटावर में फेंका था। रोहनिया पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम दर्जनों सीसी कैमरा खंगालने और सर्विलांस के आधार पर आरोपियों तक पहुंची। एसपी ने रोहनिया पुलिस टीम को 15 हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की।