फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Loot at four places by robbers in azamgarh police did not caught anyone

आजमगढ़ : जिले में कई जगह हुई लूटपाट, बदमाशों ने शराब की दुकानों को बनाया निशाना

Sat, 03 Aug 2019 03:48 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 03 Aug 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
Loot at four places by robbers in azamgarh police did not caught anyone
दुकान से हुई लूट और हाथापाई के दौरान लूटेरों की छूटी लाठी को दिखाती महिला - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के थाना क्षेत्रों में बदमाशों ने शुक्रवार को कई वारदातों को अंजान दिया। इससे पुलिस की चुनौती और बढ़ गई है। जिले में इससे पहले भी कई लूटपाट, चोरी की घटनाएं सामने आती रही हैं।

विज्ञापन


लालगंज के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सिनेमा हॉल तिराहे के पास अंग्रेजी शराब की दुकान पर शुक्रवार रात अंग्रेजी शराब की दुकान का शटर तोड़कर 65 हजार नगद समेत 16 हजार की अंग्रेजी शराब बदमाश उठा ले गए। सेल्समैन संतोष एवं सुरेंद्र के साथ मारपीट की। 
विज्ञापन


बरदह थाना क्षेत्र के भीरा में शुक्रवार रात वंदना राय की अंग्रेजी शराब की दुकान में अंदर सो रहे सूरज और सुरेंद्र को मारपीट कर असलहे के बल पर बदमाश 40 हजार नगद और 15 हजार की शराब उठा ले गए। बरदह में मुन्ना मोदनवाल पुत्र रघुनाथ की कोल्ड ड्रिंक एजेंसी पर धावा बोला और मारपीट कर 34 हजार नगद, मोबाइल और चेन लूट ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरौना में मंगला सिंह की देसी शराब के ठेके से 12 हजार 6 सौ की नगदी लूट ली। संजय पुत्र यमुना निवासी भगवतीपुर रानीपुर जनपद मऊ की आजमगढ़ के ज्यूली में सुभाष सिंह की देसी शराब के ठेके पर सेल्समैन है। यहां पर मारपीट कर बदमाशों ने 34 हजार 4 सौ नगद और दारू लूट ली।

रवनीया निवासी राजेंद्र पुत्र भगवानदास रात 8 बजे ज्यूली बाजार जा रहा था रास्ते में बदमाशों ने उसे रोककर मोबाइल, चेन और 15 सौ रुपए लूट लिए। सभी मामलों की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed