{"_id":"5748b7134f1c1b2f07691853","slug":"look-in-the-light-of-lanterns-choupal","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालटेन की रोशनी में लग रही चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालटेन की रोशनी में लग रही चौपाल
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 28 May 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
हृदयपुर में रिंगरोड पर जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का जारी है सत्याग्रह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब मौसम के चलते रिंग रोड पर उठने वाला धूल का तेज गुबार हो या बीच-बीच में हो रही बूंदा-बांदी, रिंग रोड पर किसानों का सत्याग्रह जारी है। अधिग्रहीत जमीन के पूरे मुआवजे को लेकर आंदोलित किसानों का कहना है कि भले ही जान चली जाए पर वह अन्याय नहीं सहेंगे। अपना हक लेकर रहेंगे। आंधी के चलते कई गांवों में बिजली भी गुल है पर लालटेन की रोशनी में चौपाल लगाकर किसानों को उनका हक बताया जा रहा है।
इदिलपुर, अहमदपुर और हृदयपुर में सत्याग्रह चल रहा है। मौसम खराब होने की वजह से दिन रात में कई बार तेज हवाएं चल रही हैं। बारिश भी हो रही है पर किसान है कि वह अपनी जगह बने हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 29 मई को होने वाली महारैली तथा किसानों को उनके हक के प्रति जागरूक करने के लिए देर रात तक गांव-गांव में चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।
आशापुर, मिर्जापुर, बांदूपुर, अहमदपुर, कानूडीह में किया। महारैली से जुड़े पंफलेट भी बांटे जा रहे हैं। किसान न्याय मोर्चा के प्रवक्ता विजय शंकर पांडेय ने कहा कि 29 मई को चाहे आंधी आए या तूफान, हर किसान अपनी मांगों के समर्थन में महारैली में अपनी उपस्थिती दर्ज कराएगा। बताया कि महारैली को लेकर जोरदार तैयारियां चल रही हैं। शिवकुमार सिंह, रामप्रसाद, पतिया, प्रभावती, गेंदा देवी, शांति देवी आदि शामिल रहे।