फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Long waiting Mumbai and Surat trains specials also full in summer vacation

गर्मी की छुट्टी: मुंबई व सूरत की ट्रेनों में लंबी वेटिंग, स्पेशल भी फुल, मतदान के दिन यानी एक जून तक सीटें नही

Wed, 10 Apr 2024 10:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 10 Apr 2024 10:36 PM IST
सार

Summer Vacation 2024: गर्मी की छुट्टियों को लेकर अधिकतर घरों में वेकेशन की तैयारियां होने लगी हैं। ऐसे में ट्रेनों की लेट-लतीफी उनके लिए समस्या बन गई है। महानगरी, पवन, कामायनी और एलटीटी-बनारस, एलटीटी-जयनगर समेत अन्य ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी मची हुई है।

विज्ञापन
Long waiting Mumbai and Surat trains specials also full in summer vacation
ऐसे में यात्रियों के पास तत्काल का सहारा है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी की छुट्टी में परदेस से घर लौटने वालों की राह रेलवे के जरिये आसान नहीं है। अप्रैल से लेकर मई और एक जून यानी लोकसभा चुनाव के दिन तक मुंबई, सूरत, अहमदाबाद से काशी लौटने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। वहीं, ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें भी फुल हो गईं। ऐसे में यात्रियों के पास तत्काल का सहारा है या फिर टिकट दलालों के चक्कर काटने का।

विज्ञापन


कैंट स्टेशन स्थित मुख्य आरक्षण केंद्र के पर्यवेक्षकों ने बताया कि मुंबई से वाराणसी लौटने वाली ट्रेनों में सीटें नहीं मिल रही हैं। सभी श्रेणियों में लंबी वेटिंग है। मुंबई से वाराणसी आने वाली अप्रैल माह की ट्रेनों में तो 300 के ऊपर वेटिंग है। वहीं, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर और एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस में तो सीटें रिग्रेट हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


अब इसमें वेटिंग भी नहीं ले सकते हैं। कामायनी एक्सप्रेस के एसी में 300, एसी में 100 के ऊपर वेटिंग चल रहा है। एलटीटी-बनारस के स्लीपर में 300, एसी में 150 के ऊपर वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगरी, पवन, कामायनी और एलटीटी-बनारस, एलटीटी-जयनगर समेत अन्य ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी मची हुई है। सूरत से कैंट आने वाली ताप्ती गंगा और उधना-बनारस एक्सप्रेस के सभी श्रेणियों में लंबी वेटिंग चल रही है। एक जून तक अहमदाबाद से कैंट आने वाली अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस के स्लीपर में 25 वेटिंग, एसी में भी 20 के ऊपर वेटिंग है। कामाख्या एक्सप्रेस की भी यही हालत है।


स्पेशल भी फेल, लंबी वेटिंग से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
अप्रैल में ही मुंबई से वाराणसी के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन दादर-बलिया के स्लीपर क्लास में 250 के ऊपर वेटिंग है। दादर-गोरखपुर स्पेशल के स्लीपर में 233 वेटिंग पहुंच गया है। एसी में भी राहत नहीं है। एलटीटी-बनारस साप्ताहिक ट्रेन में भी 100 के ऊपर वेटिंग है। जून तक यात्रियों को इन ट्रेनों में राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed