फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Long queues started to take tomatoes

Varanasi News: टमाटर लेने के लिए लगी लंबी कतार, ज्यादा लेने के लिए करते रहे तकरार

Tue, 01 Aug 2023 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Long queues started to take tomatoes
खुले बाजार में टमाटर की कीमत लगातार बढ़ रही है। सोमवार को टमाटर 200 रुपये प्रति किलो तक बिका। एसीसीएफ की ओर से सस्ते टमाटर की बिक्री में पिछले एक सप्ताह से कटौती होने से 70 रुपये प्रति किलो की दर से टमाटर लेने के लिए लोगों की लंबी कतार लग रही है। एक किलो से अधिक टमाटर लेने के लिए लोग विक्रेता से नोकझोंक कर रहे हैं। कचहरी, शिवपुर और पुलिस लाइन चौराहे पर बिक्री के दौरान विक्रताओं को धमकियां तक दी गईं।
विज्ञापन

डेढ़ महीने से टमाटर कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। जुलाई में 100 से 150 और 200 रुपये प्रति किलो तक टमाटर का भाव हो गया है। महंगे टमाटर से लोगों को राहत देने की व्यवस्था भी पिछले एक सप्ताह से चरमरा गई है। 16 जुलाई से उपभाेक्ता मंत्रालय की संस्था राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ की ओर से पहले 90 और अब 70 रुपये प्रति किलो की दर टमाटर की बिक्री की जा रही है। पिछले एक सप्ताह ये व्यवस्था भी लचर हो गई है। दो दिन टमाटर बिका ही नहीं। सोमवार को करीब चार गाडि़यां ही शहर में टमाटर की बिक्री के लगाईं गईं।
विज्ञापन

कचहरी में लगी गाड़ी का 20 क्रेट टमाटर दोपहर 12.30 बजे ही खत्म हो गया। वहीं शिवपुर क्षेत्र में लगी गाड़ी 20 भी क्रेट लेकर पहुंची। यहां इतनी गहमागहमी हुई कि गाड़ी को हटाना पड़ा। पुलिस लाइन चौराहे बिक्री शुरू हुई तो लोग एक किलो से ज्यादा लेने के लिए दो से तीन बार खरीदने के कतार में लग गए। सोमवार को दो टन टमाटर की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



सस्ते टमाटर के लिए दी धमकी
शिवपुर में सस्ते टमाटर के लिए तैनात राजेश ने बताया कि टमाटर लेने के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई। कई लोग एक किलो से अधिक टमाटर लेने के लिए दो से तीन बार लाइन में लगकर जबरन खरीदने लगे। मना करने पर मारने-पीटने और गाड़ी को जलाने तक की भी धमकी दी गई। मजबूरन शिवपुर से गाड़ी को हटाकर पुलिस लाइन चौराहे पर लगानी पड़ी।

आज यहां मिलेगा टमाटर

एनसीसीएफ के वितरण अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को रविदास गेट, नक्खीघाट क्षेत्र के शैलपुत्री कॉलोनी, छावनी क्षेत्र के 39 जीटीसी और पहडि़या मंडी के गेट संख्या एक से बिक्री होगी।




वर्जन

बंगलूरू से टमाटर कम आने से सोमवार को दो टन टमाटर चार केंद्रों से बेचा गया। मंगलवार को भी दो टन टमाटर चार अलग-अगल क्षेत्रों में बेचा जाएगा। - अजय सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, एनसीसीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed