फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Long queue in Kashi Vishwanath Dham today more than five lakh bhakt devotees in new year

Varanasi: काशी विश्वनाथ धाम में आज भी लगी कतार, नए साल के पहले दिन साढ़े पांच लाख भक्तों ने लगाई थी हाजिरी

Mon, 02 Jan 2023 01:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 02 Jan 2023 01:05 PM IST
सार

 आज लगातार दूसरे दिन काशी विश्वनाथ धाम में बाबा के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी है। नए साल के पहले दिन यानी रविवार को भी कोहरे और ठंड के आगे आस्था भारी पड़ी थी। 

विज्ञापन
Long queue in Kashi Vishwanath Dham today more than five lakh bhakt devotees in new year
काशी विश्वनाथ धाम के बाहर का नजारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नववर्ष पर धर्म नगरी काशी में शिव भक्ति का रंग चटख हो गया है। आज लगातार दूसरे दिन काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा है। नए साल के पहले दिन यानी रविवार को कोहरे और ठंड के आगे आस्था भारी पड़ी थी। मंगला आरती से शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला शयन आरती तक अनवरत जारी रहा। साढ़े पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में हाजिरी लगाई थी। सावन की तरह ही नववर्ष के पहले दिन भक्तों की लंबी कतार लगी रही।  

विज्ञापन


वैसे तो सुबह से लेकर शाम तक काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन का क्रम जारी था, लेकिन शाम होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई थी। मंदिर प्रशासन की ओर से बैरियर लगाकर व्यवस्था कराई गई। आज सोमवार को भी सुबह से ही बाबा दरबार में भक्तों की कतार लगी है। दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हर एक सुविधा मंदिर में उपलब्ध कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed