{"_id":"6382780bf8557a0f9b3228f7","slug":"long-jam-from-lanka-chauraha-to-samaneghat-varanasi-news-vns6856589108","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: लंका चौराहा से सामनेघाट तक लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: लंका चौराहा से सामनेघाट तक लगा लंबा जाम
विज्ञापन
वाराणसी। लंका में अतिक्रमण और वाहनों के अधिक दबाव के चलते शनिवार दोपहर से लेकर शाम तक लोग जाम की चपेट में रहे। दोपहर के समय हाल यह रहा कि बीएचयू गेट से लेकर सामनेघाट तक लंबा जाम लगा रहा। लंका पुलिस और ट्रैफिक पुलिस जाम छुड़ाने में हाफ गई। इस दौरान कई मरीजों के वाहन भी जाम में फंसे रहे। लंका चौराहे के आसपास अवैध आटो स्टैंड और पटरियों पर अतिक्रमण के चलते रोजाना जाम लग रहा है। लंका पुलिस सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। उधर, अन्य इलाके भी दूसरे दिन जाम की चपेट में रहे।
वरुणा पार के पहाड़िया, अर्दली बाजार और सारनाथ, पंचक्रोशी, कज्जाकपुरा और उधर रामनगर इलाके में जाम से लोग बेहाल रहे। वहीं, ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस दूसरे दिन सड़क पर मुस्तैद दिखी लेकिन शाम ढलते ही अधिकतर इलाके जाम की चपेट में आ गए। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के अनुसार बाहरी वाहनों के अचानक बढ़ते दबाव के चलते यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो जा रही है।
आटो, ट्रैक्टर पर नजर, कार सवारों को छूने से कतराती है ट्रैफिक पुलिस
कचहरी गोल घर के पास जाम आम बात हो गई है। कचहरी-अर्दली बाजार मार्ग पर आएदिन जाम लगता है। हालांकि पुलिस जाम लगाने वाले वाहनों पर कार्यवाही तक नहीं करती है। आसपास के दुकानदारों का आरोप है कि ट्रैफिक टीआई सिर्फ आटो, ट्रैक्टर पर नजर गड़ाए रहते हैं। शनिवार को भी एक कार बीच सड़क खड़ी रही, पुलिस का लोगो लगा देख ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने चालान तक नहीं किया।