फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lolark Shashthi 2023: Devotees will not be able to worship Lolarkeshwar Mahadev

लोलार्क षष्ठी 2023: इस बार टूटेगी सालों से चली आ रही परंपरा, भक्त नहीं कर सकेंगे लोलार्केश्वर महादेव की पूजा

Thu, 21 Sep 2023 08:38 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 21 Sep 2023 08:38 AM IST
सार

पुलिस व प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए मंदिर के चारों तरफ से सप्ताह भर पहले ही बैरिकेडिंग करा दी थी। इस कारण मंदिर के दरवाजे बंद रहेंगे और श्रद्धालु मंदिर के बाहर-बाहर से ही निकल जाएंगे।

विज्ञापन
Lolark Shashthi 2023: Devotees will not be able to worship Lolarkeshwar Mahadev
लोलार्क कुंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संतान की कामना से लोलार्क कुंड में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को लोलार्केश्वर महादेव के दर्शन-पूजन का अवसर नहीं मिलेगा। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने लोलार्केश्वर महादेव के झांकी दर्शन का इंतजाम किया है। लंबे समय से स्नान के बाद पूजन करने की चली आ रही परंपरा के टूटने से श्रद्धालुओं में आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस व प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए मंदिर के चारों तरफ से सप्ताह भर पहले ही बैरिकेडिंग करा दी थी। इस कारण मंदिर के दरवाजे बंद रहेंगे और श्रद्धालु मंदिर के बाहर-बाहर से ही निकल जाएंगे। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद बुधवार की दोपहर मंदिर प्रशासन की ओर से झांकी दर्शन करने का इंतजाम करने का फैसला लिया गया। पुलिस प्रशासन ने लोलार्क कुंड में स्नान के लिए आने वालों के लिए पांडेय हवेली और अस्सी घाट की तरफ से बैरिकेडिंग की है। श्रद्धालु स्नान के बाद निकास द्वार से बाहर निकल जाएंगे। इस दौरान वे बाहर से ही लोलार्केश्वर महादेव के दर्शन कर सकेंगे। बैरिकेडिंग के कारण श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed