फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Loksabha Election 2024: Vehicles engaged in EVM shifting will be equipped with GPS

Loksabha Election 2024:जीपीएस से लैस होंगे ईवीएम शिफ्टिंग में लगे वाहन

Tue, 30 Apr 2024 04:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Vehicles engaged in EVM shifting will be equipped with GPS
जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम की अध्यक्षता में सोमवार को आयुक्त सभागार में ईवीएम शिफ्टिंग के संबंध में बैठक हुई। बताया कि राजनीतिक दलों को पूरी जानकारी मुहैया कराई जाएगी ताकि किसी भ्रम का सामना न करना पड़े। वहीं, शिफ्टिंग के दौरान सभी वाहन जीपीएस युक्त व पुलिस अभिरक्षा में रहेंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि ईवीएम को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। ईवीएम पहाड़िया मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में पर्याप्त सुरक्षा में रहेंगी। अतिरिक्त मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के प्रयोग में आने वाली ईवीएम, एफएलसी के बाद बची ईवीएम को तहसील सदर में बने वेयरहाउस में रखा जाएगा। उदय प्रताप कालेज में अस्थाई स्ट्रांग रूम बनाकर चार दिनों के लिए मशीनों को रखा जाएगा। पिंडरा विधानसभा में 25 मई को चुनाव है। मशीनों को 24 मई को लाया जाएगा। बैठक में एडीएम एफआर वंदिता श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन विपिन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed