फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Loksabha election 2019 : Mayawati twit on bhim army founder chandrashekhar

भीम आर्मी से बसपा ने फिर किया किनारा, मायावती ने ट्वीट कर चंद्रशेखर पर किया वार

Mon, 01 Apr 2019 08:56 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 01 Apr 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
Loksabha election 2019 : Mayawati twit on bhim army founder chandrashekhar
मायावती का ट्वीट - फोटो : twitter

लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर ने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीते शनिवार को रोड शो किया था। जिसके बाद बसपा ने चंद्रशेखर से फिर किनारा किया है। दलित मतों के बिखराव की आशंका के चलते बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर भीम आर्मी को आड़े हाथों लिया है।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के ट्वीट के बाद ना केवल भीम आर्मी में घबराहट है, बल्कि चंद्रशेखर के विपक्ष के साझा उम्मीदवारी पर ग्रहण भी दिखने लगा है। दलित सियासत के जरिए राजनीति में उतरने की कोशिश कर रही भीम आर्मी पर बसपा फिर से हमलावर है।
विज्ञापन


इससे पहले भीम आर्मी के बहुजन समाज की राजनीति और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से जुड़ाव के बयान पर भी बसपा ने पल्ला झाड़ा था। उस वक्त पूर्व सीएम मायावती ने चंद्रशेखर और भीम आर्मी से ना केवल किनारा किया था, बल्कि दलितों से गुमराह नहीं होने की अपील भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर जातीय हिंसा के आरोपी चंद्रशेखर ने शनिवार को रोड शो कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधियों को अपने मंच पर आमंत्रित किया था। इससे पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मेरठ में उनसे मुलाकात की थी।

तब से कयास लगाया जा रहा था कि कांग्रेस सहित अन्य विपक्ष वाराणसी लोकसभा सीट पर चंद्रशेखर पर दांव लगा सकती हैं। मगर, बसपा के आक्रामक तेवर ने उन कयासों पर फिलहाल विराम लगा दिया है। 

भीम आर्मी के सामने दलित सियासत की चुनौती

Loksabha election 2019 : Mayawati twit on bhim army founder chandrashekhar
मायावती का ट्वीट - फोटो : twitter

मायावती के ट्वीटर अकाउंट से चार ट्वीट किए गए, इसमें हिंदी और अंग्रेजी में दो-दो ट्वीट हैं। ट्वीट में उन्होंने भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए लिखा कि भाजपा ने भीम आर्मी का सहारा लिया है। मायावती ने लिखा कि भाजपा गुप्तचरी के लिए चंद्रशेखर को बीएसपी में शामिल कराना चाहती थी, मगर उसका प्रयास विफल रहा।

दलितों के वोट बांटकर भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए भीम आर्मी के चंद्रशेखर को वाराणसी से चुनाव लड़वा रही है। यह संगठन भाजपा ने षड्यंत्र के तहत बनवाया है। मायावती के इस ट्वीट के बाद भीम आर्मी के सामने दलित सियासत की चुनौती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed