{"_id":"fc7e4456a31526616c6a4c3e556de5f4","slug":"loka-runing-staf-asositation-doing-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के समर्थन में निकाला मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के समर्थन में निकाला मार्च
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Tue, 03 Feb 2015 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लहरतारा स्थित पूर्वोत्तर रेलवे सभागार में चल रहा अखिल भारतीय लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन का दो दिवसीय अधिवेशन सोमवार को संपन्न हो गया। सोमवार को अगले दो साल के लिए संगठन की रणनीति पर विचार किया गया। साथ ही अपनी मांगों के समर्थन में संगठन के सदस्यों ने कार्यक्रम स्थल से कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक तक मार्च निकाला।
दूसरे दिन एफडीआई, हाई पावर कमेटी की रिपोर्ट के सुझावों को लागू करने, रेल कर्मचारियों को नियमित साप्ताहिक विश्राम दिए जाने सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। लगभग 300 प्रतिनिधियों ने पूर्वोत्तर रेलवे के सभागार से कैंट स्टेशन तक मांगों के समर्थन में मार्च निकाला। मार्च में महिलाएँ व बच्चे भी
शामिल रहे। कार्यक्रम में फिरोजपुर, अंबाला, दिल्ली, मुरादाबाद, लखनऊ, बिलासपुर, गोरखपुर जोन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। स्वागत गंगा सहाय पांडेय ने किया। संचालन जोनल सेक्रेटरी पीसी झा और धन्यवाद ज्ञापन संतोष सिंह हाडा ने किया।