फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Elections 2024 PM Narendra Modi will file nomination with 12 Chief Ministers

लोकसभा चुनाव: 12 मुख्यमंत्रियों के साथ कल नामांकन करेंगे पीएम मोदी, सांसद और विधायक भी रहेंगे मौजूद

Mon, 13 May 2024 04:10 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 13 May 2024 04:10 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी 14 मई को वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल करेंगे। पीएम के नामांकन के दौरान 12 मुख्यमंत्रियों के साथ कई केंद्रीय मंत्री, राज्यमंत्री, सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 PM Narendra Modi will file nomination with 12 Chief Ministers
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को देश के 12 मुख्यमंत्रियों के साथ नामांकन करेंगे। इसमें भाजपा शासित और गठबंधन वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नााम शामिल हैं। कई मुख्यमंत्रियों का कार्यक्रम भी जिला प्रशासन के पास आ गया है। उसी हिसाब से तैयारियां भी कर ली गई हैं। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी रहेंगे।

विज्ञापन


भाजपा नेताओं के मुताबिक नामांकन में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय, महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे, राजस्थान के भजन लाल शर्मा, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा, हरियाणा के नायब सिंह सैनी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक साह नामांकन में शामिल होंगे। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी नामांकन में शामिल होंगे। लोजपा के प्रमुख चिराग पासवान, अपना दल एस की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


2019 में भी बड़े नेता रह चुके हैं मौजूद
2014 में नामांकन के तत्कालीन उप्र प्रभारी अमित शाह और रविशंकर प्रसाद व मुख्तार अब्बास नकवी मौजूद रहे थे। वहीं 2019 के नामांकन में तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, तत्कालीन गृहमंत्री राजनाथ सिंह, तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, मेघालय के मुख्यमंत्री सीके संगमा, नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, उप्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार मुख्यमंत्री नीतिश कुमार, तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, पीयूष गोयल, जेपी नड्डा, लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, पूर्व सांसद मनोज सिन्हा, शाहनवाज हुसैन, मनोज तिवारी समेत कई नेता मौजूद रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed