{"_id":"65effd936efb75f50401a2d7","slug":"lok-sabha-elections-2024-form-12d-will-reach-homes-of-elderly-voters-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Elections 2024: घर बैठे वोट दे सकेंगे बुजुर्ग मतदाता, पहुंचाया जायेगा फॉर्म 12 डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Elections 2024: घर बैठे वोट दे सकेंगे बुजुर्ग मतदाता, पहुंचाया जायेगा फॉर्म 12 डी
Tue, 12 Mar 2024 12:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:30 PM IST
सार
85 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के मतदातों को घर बैठे पोस्टल बैलेट से वोट देने की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए बुजुर्गों के घर फॉर्म-12 डी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
बुजुर्गों को मिलेगी बैलेट पेपर की सुविधा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव में 85 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के मतदाताओं को मतदान करने के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जाएगी। ऐसे मतदाता घर से मतदान करने के लिए फॉर्म 12 डी में आवेदन कर सकते हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी बिपिन कुमार ने बताया कि फॉर्म-12 डी अधिसूचना जारी होने के पांच दिनों के अंदर संबंधित विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ घर-घर जाकर 85 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं को देंगे।
फॉर्म-12 डी निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से भी डाउनलोड कर संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में जमा कराई जा सकती है।