फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Elections 2024 Chance of hat-trick of victory on these five Lok Sabha seat of Kashi-Gorakhpur region

UP: काशी-गोरखपुर क्षेत्र की पांच लोकसभा सीटें ऐसी, जहां जीत की हैट्रिक का मौका; लिस्ट में पीएम मोदी का नाम भी

Thu, 28 Mar 2024 01:46 PM IST
शाहरुख खान संतोष सिंह, अमर उजाला, वाराणसी
संतोष सिंह, अमर उजाला, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 28 Mar 2024 01:46 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने वोटरों को साधने में जुटे हैं। वहीं चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही शासन-प्रशासन आचार संहिता के नियमों का पालन कराने में जुटे हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 Chance of hat-trick of victory on these five Lok Sabha seat of Kashi-Gorakhpur region
Lok Sabha Elections 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी और गोरखपुर क्षेत्र की पांच लोकसभा सीटें ऐसी हैं, जहां प्रत्याशी जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतर रहे हैं। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी शामिल है। भाजपा ने उन्हें तीसरी बार वाराणसी लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह दो लोकसभा सीटें ऐसी हैं, जहां से भाजपा प्रत्याशी तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। 
विज्ञापन


अब चौथी बार चुनाव मैदान में हैं। हालांकि जीत की हैट्रिक पर अंतिम मुहर मतदाताओं को ही लगाना है। यह दांव कितना कारगर होगा, यह चार जून को मतगणना के साथ ही साफ हो सकेगा।
विज्ञापन

चंदौली लोकसभा सीट छोड़ दी जाए तो पिछले चुनाव में ज्यादातर प्रत्याशियों के जीत का अंतर एक लाख से ज्यादा था। 

वाराणसी संसदीय सीट से तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 45.22 फीसदी वोटों के अंतर से चुनाव जीते थे, जो पूर्वांचल में जीत का सर्वाधिक अंतर था। भाजपा ने ज्यादातर प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का भी मिर्जापुर से तीसरी बार चुनाव लड़ना लगभग तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महराजगंज: पंकज चौधरी नौंवी बार लड़ेंगे चुनाव, दूसरी बार हैट्रिक का मौका
पूर्वांचल की महराजगंज संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी वैसे तो नौंवी बार चुनाव लड़ेंगे, लेकिन इस बार जीत की हैट्रिक लगाने का मौका है। वह 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। इससे पहले 1991, 1996 और 1998 के लोकसभा चुनाव में जीत मिली थी।

इसी संसदीय सीट से उन्हें 2004 के चुनाव में भी जीत मिली थी। हालांकि 1999 और 2009 के लोकसभा चुनाव में पंकज को हार का सामना करना पड़ा था। अब नौंवी बार चुनाव मैदान में हैं। उनके पास जीत की हैट्रिक लगाने का दूसरा मौका है।

चौथी बार चुनाव मैदान में कमलेश पासवान-जगदंबिका पाल
पूर्वांचल की बांसगांव सुरक्षित संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान चौथी बार चुनाव मैदान में हैं। 2019 के चुनाव में कमलेश ने जीत की हैट्रिक लगाई थी। इसी संसदीय सीट से कमलेश की मां सुभावती पासवान भी चुनाव जीत चुकी हैं। इसी तरह सिद्धार्थनगर की डुमरियागंज लोकसभा सीट से जगदंबिका पाल चौथी बार मैदान में हैं। 2009 में वह कांग्रेस के टिकट पर जीते थे। 2014 और 2019 का चुनाव भाजपा के टिकट पर जीते हैं। इस बार फिर चुनाव लड़ रहे हैं।


वाराणसी में जीत का अंतर 
साल पार्टी जीत का अंतर
2014 भाजपा (नरेंद्र मोदी) 3,71,784
2019 भाजपा (नरेंद्र मोदी) 4,79,505


चंदौली में जीत का अंतर
साल पार्टी जीत का अंतर
2014 भाजपा (डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय) 1,56,756
2019 भाजपा (डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय) 13,959

मिर्जापुर में जीत का अंतर
साल पार्टी जीत का अंतर
2014 अपना दल (अनुप्रिया पटेल) 2,19,089
2019 अपना दल (अनुप्रिया पटेल) 2,32,008

सलेमपुर में जीत का अंतर
साल पार्टी जीत का अंतर
2014 भाजपा (रवींद्र कुशवाहा) 2,32,342
2019 भाजपा (रवींद्र कुशवाहा) 1,12,615
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed