फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election Rahul Akhilesh public meeting and Owaisi Pallavi road show to be held on May 28 in varanasi

Lok Sabha Election: काशी में 28 को राहुल-अखिलेश की होगी जनसभा, ओवैसी-पल्लवी के रोड शो की भी तैयारी

Mon, 27 May 2024 09:52 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 27 May 2024 09:52 AM IST
सार

Lok Sabha Election In Varanasi: वाराणसी लोकसभा सीट के लिए एक जून को मतदान होना है। इससे पहले यहां दिग्गजों की जनसभाओं का सिलसिला जारी है। हर दिन मंत्रियों का तांता लगा है। इसी क्रम में अखिलेश और राहुल की जनसभा 28 मई को आयोजित की गई है। इसी दिन ओवैसी और पल्लवी का रोड शो भी होगा। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election Rahul Akhilesh public meeting and Owaisi Pallavi road show to be held on May 28 in varanasi
राहुल गांधी, अखिलेश यादव और असदुद्दीन ओवैसी, पल्लवी पटेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के मोहनसराय गंगापुर मार्ग पर 28 मई को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा होगी। कांग्रेस और सपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मजबूत बैरिकेडिंग बनाने की हिदायत दी।

विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, इंडी गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय, सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल आदि पहुंचे।
विज्ञापन


ओवैसी-पल्लवी के रोड शो की तैयारी
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल का रोड शो 28 मई को गोलगड्डा से शुरू होगा। रोड शो पीलीकोठी, आदमपुर, विश्वेश्वरगंज, मैदागिन, कबीरचौरा, बेनियाबाग, नई सड़क होते हुए रेवड़ी तालाब पहुंचेगा। अपना दल कमेरावादी के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने बताया कि पार्टी की नेता पल्लवी पटेल सोमवार को सेवापुरी और रोहनिया विधानसभाओं में नुक्कड़ सभाएं करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed