{"_id":"66458943a27f953eb503126d","slug":"lok-sabha-election-purvanchal-seat-pm-modi-rahul-gandhi-akhilesh-yadav-mayawati-public-meeting-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: पूर्वांचल में 25-29 के बीच सियासी घमासान, PM Modi, राहुल, अखिलेश व मायावती की होगी जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: पूर्वांचल में 25-29 के बीच सियासी घमासान, PM Modi, राहुल, अखिलेश व मायावती की होगी जनसभा
Thu, 16 May 2024 09:49 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 16 May 2024 09:49 AM IST
सार
Lok Sabha Election: 25 मई को छठे चरण का चुनाव पूरा होने के बाद सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता पूर्वांचल का रुख करेंगे। रैली, नुक्कड़ सभा रोड शो के जरिये सभी अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव और मायावती ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्वांचल की सीटों पर छठे और सातवें चरण में चुनाव है। बुधवार को सातवें चरण के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच का काम पूरा हो गया। 17 मई को नामवापसी की तिथि पूरी होेने के बाद गाजीपुर समेत पूर्वांचल की आठ सीटों पर तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन
इसी कड़ी में वीरों की धरती गाजीपुर की सरजमीं से भी सियासी तीर चलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती समेत कई दिग्गज नेताओं के कार्यक्रम तय हो रहे हैं। इनके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व प्रियंका गांधी की भी मौजूदगी के संकेत मिल रहे हैं। 25 से 29 मई के बीच पूर्वांचल में सियासी घमासान के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
प्रचार के मामले में गाजीपुर में भाजपा फिलहाल अन्य दलों से आगे है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक यहां का दौरा कर चुके हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आदि बड़े नेताओं की सभा कराने की तैयारी है। मप्र के सीएम मोहन यादव का कार्यक्रम 19 को तय है।
विज्ञापन
वहीं, बसपा प्रत्याशी डॉ. उमेश सिंह के पक्ष में पार्टी सुप्रीमो मायावती की भी जनसभा 28 मई को प्रस्तावित है। इससे पहले वे 19 को घोसी व 21 को जौनपुर में सभा करेंगी।
गाजीपुर की सपा इकाई पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव यादव के साथ -साथ इंडी गठबंधन के नेताओं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की सभा और रोड शो की तैयारी में जुट गई है। 25 से 29 के बीच में ये नेता रैली और रोड शो कर गठबंधन के पक्ष में माहौल बनाएंगे।