फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election PM Modi nomination in varanasi

PM Modi in Varanasi: काशी के कोतवाल से अनुमति लेकर नामांकन करेंगे पीएम, शामिल होंगे 12 मुख्यमंत्री

Tue, 14 May 2024 05:32 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 14 May 2024 05:32 AM IST
सार

PM Modi in Varanasi: नमो घाट पर मंगलवार को सुबह नौ बजे तक नावों का संचालन नहीं होगा। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सोमवार को नमो घाट से राजघाट के बीच की नावों को जल पुलिस ने हटवा दिया। नमो घाट से हटाकर सभी नावों को डोमरी साइड बांधा गया है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election PM Modi nomination in varanasi
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया रोड शो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव से अनुमति लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नामांकन करेंगे। वह वाराणसी से तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी बनाए गए हैं। तीसरी बार नामांकन भी करेंगे। वे गंगा सप्तमी के साथ ही पुष्य नक्षत्र में 11 बजे के बाद नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। 

विज्ञापन


नामांकन के पहले प्रधानमंत्री मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे पीएम दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा को नमन कर पूजन सकते हैं। यहीं स्नान भी करेंगे। यहां क्रूज से नमो घाट तक जाना भी प्रस्तावित है। फिर काल भैरव मंदिर जाकर वहां फिर नामांकन करने कलेक्ट्रेट जाएंगे।
विज्ञापन


नामांकन के बाद रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। मंगलवार को गंगा सप्तमी और नक्षत्र राज पुष्य का संयोग है। इसके साथ रवि योग ग्रहों की अच्छी स्थितियों का निर्माण कर रहा है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन कोई भी कार्य करने से अभिष्ट की सिद्धि होती है। पुष्य नक्षत्र में यदि किसी काम को किया जाए तो उसमें कार्य सिद्धि तय मानी जाती है। ऐसा माना जा रहा है कि पीएम इस विशेष संयोग में ही अपना नामांकन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम के नामांकन में शामिल होंगे 12 मुख्यमंत्री
भाजपा नेताओं के अनुसार पीएम के नामांकन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा 12 मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इनमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा, हरियाणा के नायब सिंह सैनी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा शामिल होंगे। 

साथ में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी नामांकन में शामिल होंगे। एनडीए के प्रमुख घटक राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान, अपना दल एस की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद आदि मौजूद रहेंगे।

गंगा में स्नान, ध्यान और पूजन करेंगे पीएम, क्रूज से जाएंगे नमो घाट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गंगा स्नान करेंगे। इसके बाद वे बाबा कालभैरव के दर्शन करेंगे, फिर नामांकन करने कलेक्ट्रेट जाएंगे। पीएम के गंगा घाट पर आगमन को ध्यान में अस्सी, दशाश्वमेध और नमो घाट पर तैयारी चल रही है। सभी घाटों पर सफाई कराई गई है।


दशाश्वमेध घाट से क्रूज के जरिये पीएम नमो घाट जाएंगे। वे दशाश्वमेध या फिर नमो घाट पर स्नान, ध्यान कर सकते हैं। इसे ध्यान में रखकर ही ट्रेस स्कीमर मशीन से गंगा में तैर रहे फूल मालाओं को हटाया गया है। यहीं से प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से कालभैरव मंदिर जाएंगे। वहां दर्शन पूजन के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और तीसरी बार अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed