फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election One thousand drones will show in Kashi from 9 to 12 May

Varanasi News: 9 से 12 मई तक काशी की विकास यात्रा दिखाएंगे एक हजार ड्रोन, भाजपाइयों ने की तैयारी

Wed, 08 May 2024 11:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 08 May 2024 11:59 PM IST
सार

Varanasi News: राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने बुधवार को सिगरा गुलाबबाग स्थित उत्तरी विधानसभा चुनाव कार्यालय में बैठक की। यहां पन्ना प्रमुखों से कहा कि अभी से मतदाताओं को जागरूक करें और उन्हें प्रेरित करें कि पहले मतदान फिर जलपान। कड़ी धूप होने से पहले ही मतदान कर लें।

विज्ञापन
Lok Sabha Election One thousand drones will show in Kashi from 9 to 12 May
बैठक को संबोधित करते सुनील बंसल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री के नामांकन को लेकर भाजपाइयों ने तैयारियां कर ली हैं। नामांकन से पहले तीन दिन, 9 मई से 12 तक दशाश्वमेध घाट पर बनारस में 2014 से हुए अब तक के विकास कार्यों को दिखाया जाएगा। इसमें एक हजार ड्रोन इस्तेमाल किए जाएंगे। 

विज्ञापन


यह कार्यक्रम गंगा आरती के बाद शाम 7:45 बजे से शुरू होगा। भाजपा जिला प्रवक्ता नवरतन राठी ने बताया कि ड्रोन शो के इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में काशी की संस्कृति की झलक भी दिखाई देगी और आधुनिकता की ओर काशी किस तरह बढ़ रही है। यह उसमें दिखाया जाएगा। 
विज्ञापन


हर एक कार्यकर्ता रोजाना 100 लोगों को भेजे व्हाट्सएप मैसेज
महमूरगंज स्थित चुनावी केंद्रीय कार्यालय में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। इस बैठक में जनसंघ के समय के कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील बंसल ने कहा कि जब पार्टी का नाम लेने वाला कोई नहीं था तो इन्हीं पुराने कार्यकर्ताओं ने पार्टी को यहां तक पहुंचाया है। कार्यकर्ताओं से कहा कि मतदान को दिन कम बचे हैं, प्रधानमंत्री की जीत को ऐतिहासिक बनाना है। इसके लिए सभी अभियानों को तेजी से आगे बढ़ाएं। इसके अलावा अभी से 100 निमंत्रण कार्यक्रम पर काम करें और रोजाना 100 लोगों को व्हाटसएप मैसेज कर मतदान के लिए प्रेरित करें। बैठक में प्रेम प्रकाश कपूर, टीएस जोशी, सुधीर मिश्रा, प्रदीप अग्रहरि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed