फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election Late sweeper wife inaugurates Congress election office in varanasi

UP: दिवंगत सफाईकर्मी की पत्नी ने किया कांग्रेस के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, अजय राय ने कही ये बात

Wed, 01 May 2024 10:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 01 May 2024 10:26 PM IST
सार

Lok Sabha Election: उद्घाटन कार्यक्रम के बाद अजय राय ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election Late sweeper wife inaugurates Congress election office in varanasi
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के चुनावी कार्यालय बुधवार को मंडुवाडीह कार्यालय के पास खोला गया। इसका उद्घाटन दिवंगत सफाईकर्मी घूरेलाल की पत्नी चंदा देवी ने किया। चंदा देवी ने अजय राय को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


विज्ञापन


इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव, सपा जिला प्रवक्ता संतोष यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, राघवेंद्र चौबे, आनंद मौर्य, सतीश चौबे, आत्माराम यादव, राजा नाथ शर्मा, मकसूद खान, अनुराधा यादव, दिलशाद अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के ऊपर टिप्पणी अशोभनीय
कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने भाजपा के राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल के बयान की निंदा की है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के ऊपर अभद्र टिप्पणी करना अशोभनीय है। जब वह एक राजनीति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के लिए असंसदीय भाषा का इस्तेमाल कर सकते हैं तो वह आम जनता के साथ क्या करते होंगे। 



इसी से उनकी मानसिकता का अंदाजा लगाया जा सकता है। सत्ता का नशा इस कदर है कि वह कुछ भी बोल रहे हैं। उनको अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। महानगर अध्यक्ष ने राज्यमंत्री पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी अवैध संपत्तियों की भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed