फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election CM-former CM in Purvanchal Campaign voters through public meetings

Lok Sabha Election: पूर्वांचल में CM-पूर्व सीएम के हवाले प्रचार, जनसभाओं के माध्यम से वोटरों के साधने की कवायद

Thu, 23 May 2024 03:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 23 May 2024 03:55 PM IST
सार

Lok Sabha Election: छठे चरण में पूर्वांचल की पांच सीटों पर 25 मई को वोट पड़ेंगे। गुरुवार को इन सीटों पर चुनाव का शोर थम जाएगा। हालांकि बुधवार को इन सीटों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने जहां जौनपुर में जनसभाएं कीं, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में जनसभा की।

विज्ञापन
Lok Sabha Election CM-former CM in Purvanchal Campaign voters through public meetings
योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव और मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी ने जौनपुर चुनावी जनसभा में कहा कि लोकसभा चुनाव के पांच चरण पूरे हो चुके हैं। पूरे देश की एक ही पुकार है, फिर एक बार मोदी सरकार। अबकी बार-400 पार। यह सुनते ही समाजवादी पार्टी की स्थिति खराब हो जाती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के लोगों की दुनिया भर में पहचान दिलाई है। इस बार भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि कृपाशंकर सिंह ने सामान्य परिवार में जन्म लिया, लेकिन परिश्रम व पुरुषार्थ की बदौलत मुंबई में अलग पहचान बनाई है। अबकी बार 400 पार में हमें जौनपुर सीट भी चाहिए। आप 10-10 घरों में जाइए और संपर्क कीजिए। हर मतदान केंद्र पर कमल खिलाइए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की दूसरी जनसभा जिले के रामपुर स्थित मेला मैदान में हुई। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार ने ही राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थीं। यह बात सभी को अच्छी तरह से याद है। कहा कि मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से बीपी सरोज और भदोही से डॉ. विनोद बिंद को विजयी बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है। टीएमसी और इंडी गठबंधन के लोग कहते हैं कि साधु-संतों को मारकर भगा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास की गंगा बह रही है। पूरे प्रदेश में बिना भेदभाव के सबका विकास किया जा रहा है। पहले की सरकारों ने देश व प्रदेश को लूटने का कार्य किया। हमारी सरकार में गरीब, किसान, व्यापारी चैन की सांस ले रहे हैं। बहन-बेटियां सुरक्षित हैं। छेड़ने वाले छेड़ने से पहले सौ बार सोचते हैं, यदि गलती से छेड़ दिया तो अगले चौराहे तक उनका काम तमाम हो जाता है।

कृष्ण अगर जागरूक हो जाएं तो मथुरा की तरफ भी चलेंगे
उन्होंने कहा कि यदुवंशी कुलभूषण श्री कृष्ण अगर ठीक तरह से जागरूक हो जाएं तो हम श्री कृष्ण भगवान की तरफ मथुरा भी चलेंगे। मथुरा के मुद्दे पर सपा के मुंह बंद हो जाते हैं, जबकि वह खुद यदुवंशी हैं। जब जन्म भूमि की बात आएगी तो इनको वोट बैंक की चिंता होने लगेगी। मथुरा का मंदिर मंदिर भी औरंगजेब ने ही तोड़ा था।

भाजपा सरकार की विदाई की उलटी गिनती शुरू हो गई है : अखिलेश
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो हमें और आपको 400 पार का नारा देकर डरा रहे थे, उसका भी मतलब हम समझ गए हैं। इस बार जनता ने अंदर ही अंदर 400 पार के नारे को 400 हार के नारे में बदल दिया। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि भाजपा सरकार की विदाई का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इस बार जनता ने अपना मन बना लिया है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि चार सौ सीटें जीतकर बीजेपी का सपना देश का संविधान बदलने का है। यह हम नहीं कह रहे। भाजपा के लोग ही लगातार यह बयान दे रहे हैं। सपा प्रमुख ने कहा है कि हम भाजपा के मंसूबे को कभी पूरा नहीं होने देंगे।

उन्होंने कहा कि निवेश के नाम पर प्रदेश की जनता को धोखा दिया गया है। देश भर में बड़े-बड़े आयोजन हुए लेकिन जमीन पर कोई भी काम नहीं हुए। आजमगढ़ में पिछले दस साल में एक भी कारखाना नहीं लगा। आज भी हजारों युवा नाैकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। जब वे सरकार से नाैकरी की मांग करते हैं तो उन पर लाठियां बरसाईं जाती है।

उन्होंने एनसीआरबी की हालिया रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था भी पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। एनसीआरबी के आंकड़ें तो यही बता रहे हैं। कहा कि भाजपा साम, दाम, दंड, भेद सब अपनाकर सत्ता में आना चाहती हैं। लेकिन उन्हें सफल नहीं होने देना है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा भले ही अपने लिए नए-नए नारे गढ़ती रहे मगर हम लोग जन सरोकार से जुड़े मुद्दों का उठाते रहेंगे। देश की गरीब जनता की हक और हकूक की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

भाजपा ने धोखा दिया, हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे
अखिलेश ने कहा कि जिस तरह से कारोबारियों का करोड़ों रुपये कर्ज माफ हुआ है, उसी तरह से किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। भाजपा ने गरीबों के साथ धोखा किया। अभी तक 10 प्रतिशत किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है। यह लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। संविधान बदलने का सपना कभी साकार नहीं होगा।

राम-कृष्ण को न मानने वालों का साथ जनता नहीं देगी : मोहन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो भगवान राम और कृष्ण के नहीं हैं, वे जनता के भी नहीं हो सकते हैं। ऐसे लोगों का साथ जनता कभी नहीं देगी।

वह टीडी कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जनता से अपील की और कहा कि लोकतंत्र में नया रिकॉर्ड बनाते हुए भाजपा की सरकार बनाने का काम कीजिए। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर तंज कसा। साथ ही कहा कि 2019 में मुलायम सिंह यादव ने मोदी को प्रधानमंत्री बनने की शुभकामनाएं दी थीं। ऐसे में आप कांग्रेस के डूबते जहाज पर लंबा सफर तय करना चाहते हैं। कांग्रेस के जहाज की तली फूटी है। चुनाव की हवाएं व फिजाएं बता रही हैं कि परिणाम किधर जा रहा है। विपक्षियों की छाती तेजी से धड़क रही है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी जिस आरक्षण के नुकसान की बात करते हैं, उसी कांग्रेस की सरकार ने कर्नाटक, तेलंगाना में ओबीसी, एससी, एसटी का आरक्षण काटकर मुस्लिमों को देने का काम किया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मंच पर मौजूद रायबरेली के प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह और मैनपुरी से प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि ये दोनों ही नेता इंडिया गठबंधन को अपने-अपने क्षेत्र से ठिकाने लगाने के बाद यहां मौजूद हैं। पूरे देश में मोदी नाम की गूंज है। इस बार बड़े अंतर से जीत होगी। प्रधानमंत्री ने 400 पार का जो नारा दिया है, वह सही साबित होगा। जौनपुर में भाजपा दमदारी से चुनाव लड़ रही है। हर वर्ग और तबके का समर्थन मिल रहा है।

रावण-कंस के घर में घुसकर राम व कृष्ण ने वध किया
मोहन यादव ने कहा कि जिस प्रकार राम भक्तों ने छलांग लगाकर समुद्र को पार करने, गलत नीति वाले रावण व कंस के घर में घुसकर राम व कृष्ण ने वध करने का काम किया था, वैसे ही वर्तमान की मोदी सरकार में भी सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान में दुश्मनों के घर में घुसकर मारने का काम करती है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed