Lok Sabha Election: राजनाथ-अखिलेश समेत इन दिग्गजों की जनसभा आज, पूर्वांचल की पांच सीटों पर थम जाएगा प्रचार
Lok Sabha Election 2024: पूर्वांचल की पांच सीटों पर आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। ऐसे में आज जौनपुर में अखिलेश यादव, आजमगढ़ में राजनाथ सिंह और अपर्णा यादव व मिर्जापुर में मायावती वोटरों को साधने आज पहुंचेंगी।
विस्तार
पूर्वांचल के तीन जिलों की पांच लोकसभा सीटों पर छठे चरण में 25 मई को चुनाव होंगे। इन सीटों पर गुरुवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। इन पांच सीटों में भदोही, आजमगढ़, लालगंज, जौनपुर और मछलीशहर की लोकसभा सीट शामिल हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को जौनपुर के मड़ियाहूं में स्थित रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
जेठ धर्मेंद्र के खिलाफ आजमगढ़ में आज रोड शो करेंगी अपर्णा यादव
भाजपा नेता और सपा सुप्रीमो रहे मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव गुरुवार को आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगी। वह सपा प्रत्याशी और रिश्ते में जेठ लगने वाले धर्मेंद्र यादव के खिलाफ चुनाव प्रचार करने आ रही हैं। रोड शो में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी रहेंगे। फिल्म स्टार सुनील शेट्टी भी आ सकते हैं।
मिर्जापुर में मायावती और आजमगढ़ में राजनाथ सिंह की जनसभा आज
पूर्व सीएम मायावती मिर्जापुर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आजमगढ़ के दौरे पर 23 मई को रहेंगे। वसपा प्रमुख मायावती मिर्जापुर के मड़िहान तहसील के सामने देवरी कला में सुवह 10 बजे जनसभा को संबोधित करेंगी। आजमगढ़ के मेहियापार बाजार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। दोनों नेताओं के कार्यक्रम को देखते हुए देर रात तक तैयारी चल रही थी। संबंधित पार्टी के नेताओं और अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.