Lok Sabha Election: सपा नेता किरणमय नंदा बोले, बचे हुए दो चरणों के चुनाव में इंडिया गठबंधन की चलेगी सुनामी
Kiranmay Nanda In Varanasi : वाराणसी में पत्रकार वार्ता के दौरान सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार जनता से छल नहीं कर पाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने कहा कि बाकी बचे दो चरणों के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की सुनामी चलेगी। गुरुवार को अंधरापुल स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने दो टर्म के कार्यकाल में जनता के साथ छल किया है। पूर्वांचल की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जीत रहे हैं। इंडिया गठबंधन यूपी में सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करेगी।
किरणमय नंदा ने कहा कि भाजपा 400 पार का नारा दे रही है। लोकसभा में कुल 543 सीटें हैं। 400 के बाद 143 सीटें बचती हैं। भाजपा गठबंधन यहीं पर सिमट जाएगी। भाजपा भाईचारा खत्म कर रही है। वर्ष 2014 तथा 2019 में जुमलाबाजी कर भाजपा सत्ता में आई। महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। इस चुनाव में भाजपा विकास की बात नहीं कर रही है।
कहा कि तीसरी बार भाजपा सत्ता में आई तो आम लोगों का पैसा लूटकर उद्योगपतियों को दे देगी। इस बार संविधान बदल देगी, फिर चुनाव नहीं हो सकेगा। इंडिया गठबंधन पूरे देश में मजबूती से चुनाव लड़ रहा है।
25 को आंधी और एक जून को तूफान का रूप लेने जा रहा चुनाव
#WATCH | Varanasi, Uttar Pradesh: Congress state president and candidate from Varanasi Lok Sabha seat Ajay Rai says, "INDIA alliance is growing in every phase... This is a storm which will take the form of a tsunami in the seventh phase... Those who think that they will change… pic.twitter.com/GPvfMQzxJK
— ANI (@ANI) May 23, 2024
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.