फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election 2024 PM Narendra Modi Nomination from Varanasi Kashi Today News in Hindi

लोकसभा चुनाव: मां गंगा व काल भैरव का आशीर्वाद लेकर PM मोदी ने किया नामांकन, कई राज्यों के दिग्गज रहे शामिल

Tue, 14 May 2024 03:23 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 14 May 2024 03:23 PM IST
सार

PM Modi Nomination from Varanasi Lok Sabha : पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को काशी में मां गंगा और बाबा काल भैरव का आशीर्वाद लेकर तीसरी बार नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान कई राज्यों के मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शामिल हुए। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 PM Narendra Modi Nomination from Varanasi Kashi Today News in Hindi
पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मौजूद भाजपा के दिग्गज नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मंगलवार को वाराणसी से तीसरी बार नामांकन किया। पुष्य नक्षत्र में उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में पर्चा दाखिल किया। इससे पहले गंगा सप्तमी पर मां गंगा को नमन कर पीएम मोदी ने आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद प्रधानमंत्री काशी कोतवाल काल भैरव के दरबार पहुंचे, वहां बाबा से अनुमति व आशीर्वाद लेकर नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। नामांकम के दौरान कई राज्यों के मुख्यमंत्री समेत कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुईं। 

विज्ञापन


प्रचंड जीत का लिया आशीर्वाद
पीएम ने सोमवार को काशी विश्वनाथ तो मंगलवार को काल भैरव बाबा से भाजपा की प्रचंड जीत का आशीर्वाद लिया। काल भैरव मंदिर में पूजन व कलेक्ट्रेट में नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी साथ रहे।  

विज्ञापन

मां गंगा का पूजन व आरती कर पीएम ने लिया आशीर्वाद 

Lok Sabha Election 2024 PM Narendra Modi Nomination from Varanasi Kashi Today News in Hindi
मां गंगा का पूजा करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
गंगा सप्तमी के अवसर पर पीएम मोदी ने मंगलवार सुबह सबसे पहले दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा का पूजन- अर्चन किया। इस दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य के वेंकट रमन घनपाठी ने गंगा पूजन कराया। गंगा पूजन कराने वालों में तीन पुजारी तमिलनाडु व एक-एक पुजारी आंध्र प्रदेश व महाराष्ट्र के रहे। इस दौरान पीएम मोदी स्वामी विवेकानंद क्रूज पर दशाश्वमेध घाट से गंगा विहार करते हुए आदिकेशव घाट तक गए, फिर नमो घाट उतरे। 

पीएम ने काशी कोतवाल से ली अनुमति

Lok Sabha Election 2024 PM Narendra Modi Nomination from Varanasi Kashi Today News in Hindi
काल भैरव मंदिर में आरती करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
नमो घाट से पीएम मोदी सीधे काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे। यहां पीएम ने बाबा का दर्शन-पूजन व आरती की। वे बाबा से अनुमति व आशीर्वाद लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। पीएम मोदी ने यहां तीसरी बार काशी से नामांकन दाखिल किया। मंदिर गेट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम को अंगवस्त्र भेंट किया और आमजन ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा। काल भैरव मंदिर में पूजन के दौरान पीएम के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी मौजूद रहे।   
विज्ञापन

प्रस्तावक बने ये लोग

Lok Sabha Election 2024 PM Narendra Modi Nomination from Varanasi Kashi Today News in Hindi
PM Modi in Varanasi - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री के नामांकन में चार प्रस्तावक शामिल रहे। इसमें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकालने वाले गणेश्वर शास्त्री द्रविड़,  बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा व दलित समाज के संजय सोनकर रहे।  

योगी समेत कई राज्यों के सीएम व केंद्रीय मंत्री पहुंचे काशी 
पीएम के नामांकन कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, हरदीप पुरी, पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, प्रफुल्ल पटेल, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा,  यूपी में एनडीए के घटक लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी,  अपना दल (एस) अनुप्रिया पटेल, निषाद पार्टी के संजय निषाद, सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर, पशुपति पारस, अनिल बलूनी आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed