फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election 2024 Congress leader Ajay Rai said Banaras elections will give direction to country

Lok Sabha Election: वाराणसी में बोले कांग्रेस नेता अजय राय, परीक्षा के दौर से गुजर रहा हिंदुस्तान का लोकतंत्र

Sun, 19 May 2024 08:49 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 19 May 2024 08:49 PM IST
सार

वाराणसी लोकसभा से प्रत्याशी व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हिंदुस्तान का लोकतंत्र परीक्षा के दौर से गुजर रहा है। बनारस का चुनाव पूरे देश को दिशा देगा। उन्होंने कहा कि हमें एकजुट होकर लोकतंत्र के कठिन दौर को पार करना है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Congress leader Ajay Rai said Banaras elections will give direction to country
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बनारस का चुनाव पूरे देश को दिशा देगा। यह चुनाव सत्य-असत्य, न्याय-अन्याय, लोकतांत्रिक-गैर लोकतांत्रिक शक्तियों के बीच होने जा रहा है। आज हिंदुस्तान का लोकतंत्र परीक्षा के दौर से गुजर रहा है। हमें एकजुट होकर लोकतंत्र के कठिन दौर को पार करना है। हम बिखरेंगे तो नापाक शक्तियां मजबूत होंगी। बनारस इस दौर में उसका गवाह बनने जा रहा है। 

विज्ञापन


वह रविवार को पीलीकोठी में बैठक को संबोधित कर रहे थे। अजय राय ने कहा कि पिछले दस वर्षों में बनारस के हिस्से में क्या आया यह हर कोई जानता है। बनारस का सामाजिक तानाबाना हजारों हजार साल पुराना है। इसे बचाकर रखना जरूरी है। 
विज्ञापन


शाम को मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में स्थानीय स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय और वार्ड से लेकर बूथ स्तर तक सभी के बीच बेहतर तालमेल को लेकर रणनीतिक चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ पहलवान ने की।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed