{"_id":"66518cde6a6a1254a10b9e9f","slug":"lok-sabha-election-2024-congress-leader-ajay-rai-political-taunt-of-bjp-for-kashi-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: काशी के लोग समझने लगे हैं BJP की ग्लैमर पॉलिटिक्स, अजय राय ने किया सियासी तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: काशी के लोग समझने लगे हैं BJP की ग्लैमर पॉलिटिक्स, अजय राय ने किया सियासी तंज
Sat, 25 May 2024 12:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 25 May 2024 12:33 PM IST
सार
Varanasi News: लोकसभा चुनाव के सातवें यानी अंतिम चरण के मतदान से पहले कांग्रेस नेता अजय राय ने भाजपा पर सियासी तंज कसा है। उन्होंने वाराणसी के विभिन्न कार्यों को लेकर सवाल भी उठाए हैं।
विज्ञापन
अजय राय
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व इंडी गठबंधन प्रत्याशी अजय राय ने कहा कि बनारस में आम लोगों की नाराजगी और चुनावी चुनौती से सहमी भाजपा अपने कई बड़े नेताओं को कैंप कराने जा रही है। जब बनारस के लोग दुख दर्द में होते हैं तो प्रधानमंत्री और भाजपा के ये नेता कहां रहते हैं। ग्लैमर पॉलिटिक्स के सहारे वोट समेटने के इन टोटकों का मर्म अब काशी के लोग समझने लगे हैं । इन छलावों में फिर फंसने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन के पक्षपाती रवैये के साथ ही भाजपा भारी धन व्यय के सहारे थोथा ग्लैमर खड़ा कर रही है। इस चुनावी रणनीति के मुकाबले इंडी गठबंधन के कार्यकर्ता सादगीपूर्ण ढंग से चुनाव अभियान में लगे हैं।
विज्ञापन
सुना है कि स्मृति ईरानी, गिरिराज जैसे नेता अब यहां कैंप करने वाले हैं। काश ऐसे लोग कोविड संकट के दौर में कैंप करने आते तो अच्छा रहता। अब भ्रमजाल और छलावों में काशीवासी फंसने वाले नहीं हैं। वह 365 दिनों के अपने उस सुख दुख के साथी के साथ खड़े हो चुके हैं, जो घर से घाट तक जनसेवा में काशीवासियों के संग खड़ा मिलता है।
विज्ञापन