फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election 2024 Campaigning stopped in eight Lok Sabha seats of Purvanchal

Lok Sabha Election: पूर्वांचल की आठ लोकसभा सीटों पर थम गया प्रचार, अंतिम दिन भी राजनीतिक दलों ने लगाया जोर

Thu, 30 May 2024 05:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 30 May 2024 05:32 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024: पूर्वांचल की आठ सीटों पर एक जून को मतदान होना है। चुनाव में जीत के लिए सभी राजनीतिक दलों ने जनसभा और रैली कर जनता को साधने का प्रयास किया। गुरुवार शाम से इन सभी सीटों पर प्रचार थम गया। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Campaigning stopped in eight Lok Sabha seats of Purvanchal
अंतिम दिन मऊ, सोनभद्र, चंदौली में इन दिग्गजों ने की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल की आठ लोकसभा सीटों पर गुरुवार की शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम गया। इस चरण की आठ से छह सीटें भाजपा के पास हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में दो सीटें बसपा को मिली थीं, लेकिन गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी ने पाला बदलकर सपा का दामन थाम लिया। अब सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। घोसी से चुनाव जीतने वाले अतुल राय जेल में हैं।

विज्ञापन


सातवें चरण की आठ सीटों पर जीत के लिए राजनीतिक दलों ने ताकत झोंक दी है। एक जून को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होनी है। इससे पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ताबड़तोड़ जनसभाएं कीं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी जोर लगाया।
विज्ञापन


गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चंदौली में भाजपा के लिए वोट मांगा। चंदौली रक्षा मंत्री का गृह जनपद भी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, गुरुवार की शाम पांच बजे के बाद चुनाव प्रचार थम गया। जो लोग वोटर हैं, वही संसदीय क्षेत्र में रहकर डोर टू डोर चुनाव प्रचार कर सकेंगे। बाहरी लोगों को संसदीय क्षेत्र से बाहर जाना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सीटों पर होंगे चुनाव

वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, रॉबर्टसगंज (सोनभद्र), घोसी (मऊ), गाजीपुर, बलिया और सलेमपुर।
 
घोसी लोकसभा सीट पर सबसे अधिक 28 और वाराणसी में सबसे कम सात उम्मीदवार
पूर्वांचल के सात जिलों की आठ लोकसभा सीटों पर एक जून को मतदान होना है। इन आठ सीटों पर कुल 100 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। सबसे अधिक मऊ की घोसी लोकसभा सीट पर 28 और सबसे कम वाराणसी लोकसभा सीट पर सात प्रत्याशी हैं।  

ये हैं आंकड़े

लोकसभा सीट प्रत्याशी  मतदाता
घोसी 28 2066000
चंदौली 10 1826437
गाजीपुर 10 2074883
रॉबर्ट्सगंज 12 1779193
बलिया 14 1933645
सलेमपुर 9 1032943
मिर्जापुर 10 1906327
वाराणसी 7 1962948


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed