फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election 2024 BJP Plan to win elections through Namo app campaign

Lok Sabha Election: मिशन-2024 के लिए नमो ऐप को हथियार बनाएगी भाजपा, लाभार्थियों से मांगेगी रिटर्न गिफ्ट

Thu, 21 Dec 2023 05:49 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 21 Dec 2023 05:49 PM IST
सार

लाभार्थियों से रिटर्न गिफ्ट लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी बड़ी मुहिम शुरू करने जा रहा है। इस काम का जिम्मा सभी मोर्चों को सौंपा गया है। काम जमीनी स्तर पर हो, इसके लिए सख्त निगरानी की भी व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 BJP Plan to win elections through Namo app campaign
Namo App - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा के सोशल मीडिया पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को रोहनिया और गुलाब बाग कार्यालय पर नमो एप अभियान का प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि हर संगठनात्मक जिले को पांच लाख विकसित भारत एंबेसडर बनाने हैं। बड़े जिलों में यह संख्या अधिक हो सकती है।

विज्ञापन


केंद्र व राज्य सरकार की तमाम योजनाओं का गिफ्ट पाने वालों लाभार्थियों से अब भाजपा रिटर्न गिफ्ट मांगेगी। जिले में इसके लिए बड़ी मुहिम शुरू करने जा रहा है। इस काम का जिम्मा सभी मोर्चों को सौंपा गया है। काम जमीनी स्तर पर हो, इसके लिए सख्त निगरानी की भी व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि भाजपा ने अपने सातों मोर्चों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। आईटी सेल के क्षेत्रीय सह संयोजक अरविंद पांडेय ने नमो एप का विस्तृत प्रजेंटेशन दिया। इस दौरान सुरेंद्र पटेल, सुरेश सिंह, प्रवीण सिंह गौतम, अरविंद मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीबों, किसानों के कल्याण के लिए संकल्पित है सरकार- हंसराज
देश की मौजूदा सरकार गरीबों एवं किसानों के कल्याण के लिए हमेशा समर्पित व संकल्पित है। डबल इंजन की सरकार बिना किसी भेदभाव के पात्रता के आधार पर सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। यह बातें भाजपा ज़िलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बुधवार को भेड़हा गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में कही। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को आवास, घरौनी, आयुष्मान कार्ड और किसान सम्मान निधि का प्रमाणपत्र वितरण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed