फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election 2024 Amit Shah gave mantra to BJP workers to make Modi win

Lok Sabha Election 2024: अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले- मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है

Wed, 24 Apr 2024 08:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला डिजिटल, वाराणसी।
अमर उजाला डिजिटल, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 24 Apr 2024 08:43 PM IST
सार

वाराणसी दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी को काशी से तीसरी बार सांसद बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Amit Shah gave mantra to BJP workers to make Modi win
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी ने काशी क्षेत्र में विकास के ढेर सारे काम किए हैं। उन्होंने काशी के गौरव को बढ़ाने का काम किया है। पहले पूर्वांचल को चंबल माना जाता था, आज डबल इंजन की सरकार में पूर्वांचल माफिया मुक्त हो गया है। पीएम मोदी ने देश को परिवारवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त किया है। महिलाओं व युवाओं को योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने का काम पीएम मोदी ने किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को प्रचंड बहुमत दिलाने की दी जिम्मेदारी
अमित शाह ने काशी के कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी को तीसरी बार प्रचंड जीत दिलाने की जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि 30 साल से मैं विधायक और सांसद रहा हूं, लेकिन मेरे सिर पर कभी भी नरेंद्र मोदी जितनी जिम्मेदारी नहीं रही। 100 साल के वरिष्ठ नागरिकता तक सबकी चिंता पीएम को है। गांव में रहने वाली गरीब माताओं से लेकर युवाओं के भविष्य व देश की सुरक्षा हर पहलू पर पीएम मोदी कार्य कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम का किसी सांसद से मुकाबला नहीं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी की लोकप्रियता 542 सांसदों में सबसे बेहतर है। किसी से उनका मुकाबला नहीं है। इतनी व्यस्तता के बावजूद सांसद बनने के बाद पीएम मोदी काशी दौरे पर आते हैं। हर बार काशीवासियों के लिए सौगातें लेकर आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed