फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election 2024: 44 personnel remained absent in training, show cause notice issued

Lok Sabha Election 2024:प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 44 कार्मिक, कारण बताओ नोटिस जारी

Tue, 21 May 2024 05:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: 44 personnel remained absent in training, show cause notice issued
लोकसभा सामान्य निर्वाचन के तहत एक जून को मतदान कराने के लिए सोमवार को राजकीय इंटर काॅलेज महुवरिया के परिसर में पीठासीन अधिकारियों व अन्य मतदान कार्मिको को द्वितीय प्रशिक्षण दिलाया गया। प्रशिक्षण के पहले दिन 44 कार्मिक अनुपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष को पत्र जारी कर अनुपस्थित कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही स्पष्टीकरण जिला सूचना विज्ञान केंद्र में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि पीठासीन अधिकारी मतदान कक्ष के लिए उस दिन का मजिस्ट्रेट होता है। वे स्वयं अथवा अपने अन्य कार्मिकों के साथ पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ चुनाव संपन्न कराएं। कोई भी कार्मिक मतदान केंद्र पर पहुंचने पर किसी का भी आतिथ्य स्वीकार न करें। सभी पीठासीन अधिकारी व कार्मिक दिए गए हैंडबुक को पूरी तरह पढ़ लें। प्रशिक्षण में बताए गए प्रत्येक बिंदुओं को सुनकर अध्ययन करें। ईवीएम मशीनों के बारे में भली-भांति जानकारी प्राप्त कर लें ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की दिक्कत न आये। कहा कि जिन कार्मिको की ड्यूटी लगायी गयी है। सभी लोग प्रशिक्षण में भाग लेना सुनिश्चित करें। यदि किसी कारणवश कोई निर्धारित तिथि के प्रशिक्षण में नहीं पहुंच सका है तो वह अगले दिन प्रशिक्षण में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करे लें। अनुपस्थिति पर एफआईआर दर्ज कर विभागीय कार्रवाई की जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक विशाल कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान कराना मतदान कार्मिको के ऊपर निर्भर होता है। जितने अच्छे तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे उतने ही अच्छे तरीके से मतदान सम्पन्न करा सकेंगे। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए अजय प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय, जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम अनय मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा, प्रधानाचार्य जीआईसी राजकुमार दीक्षित, उप प्रधानाचार्य जीआईसी महेन्द्र सोनकर आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed