फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election 2019 SP BSP Alliance Atul Rai Petition in supreme Court surrender varanasi court

गठबंधन के प्रत्याशी अतुल राय ने अदालत को दिया प्रार्थना पत्र, सुप्रीम कोर्ट ने भी दी सुनवाई की तारीख

Thu, 20 Jun 2019 01:12 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 20 Jun 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 SP BSP Alliance Atul Rai Petition in supreme Court surrender varanasi court
supreme court - फोटो : ANI

मऊ जिले की घोसी लोकसभा सीट से सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय(atul rai) की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। दुष्कर्म का मुकदमा इलाहाबाद हाईकोर्ट(Allahabad high court) से होता हुआ सुप्रीम कोर्ट(supreme court) तक पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट ने भी अग्रीम जमानत की अपील पर सुनावाई 23 मई तक टाल दी है। 

विज्ञापन


इसी क्रम में वाराणसी के न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम आशुतोष तिवारी की अदालत में दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में वांछित घोसी लोकसभा के सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय ने आत्मसमर्पण करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। अदालत ने प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए 28 मई को लंका थाने से आख्या तलब की है।
विज्ञापन


अतुल राय की ओर से अधिवक्ता अनुज यादव ने अदालत में दाखिल प्रार्थना पत्र में कहा है कि लंका पुलिस उनके मुवक्किल को गिरफ्तार करने के लिए तलाश कर रही है। अतुल राय अदालत में समर्पण करने को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी परिस्थिति में अतुल राय के खिलाफ लंका थाने से आख्या तलब कराया जाए, जिससे वह आत्मसमर्पण कर सकें। यूपी कॉलेज की पूर्व छात्रा की तहरीर पर एक मई को लंका थाने में अतुल राय के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed