फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha election 2019 Smriti irani statement on congress sam pitroda

स्मृति ईरानी बोलीं- 1984 के दंगा पीड़ितों के घावों पर नमक छिड़क रही कांग्रेस

Fri, 10 May 2019 08:14 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 10 May 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 Smriti irani statement on congress sam pitroda
बलिया में जनसभा को संबोधित करतीं स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सलेमपुर लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने बलिया के बेल्थरारोड पहुंची। स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के खिलाफ 1984 के दंगों को लेकर तल्ख टिप्पणी की।

विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस आज 1984 के दंगा पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़क रही है। उनका बयान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सलाहकार सैम पित्रोदा के उस बयान के परिप्रेक्ष में आया जिसमें गुरुवार को उन्होंने 1984 के दंगों को लेकर कहा कि जो हुआ वह हुआ।
विज्ञापन


स्मृति इरानी ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जनता को उनका दर्शन दुर्लभ हो गया है। सिर्फ चुनाव के समय में उन्हें जनता की याद आती है। भाजपा राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित है जबकि कांग्रेस अध्यक्ष सिर्फ चुनाव के समय इटली छोड़ देश में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने कहा कि जनता ने महामिलावट की राजनीति करने वालों को सबक सिखाने का मन बना लिया है। इसी संकल्प के साथ बागी धरती ने जिस प्रकार अंग्रेजों को देश से भगाया, उसी प्रकार महामिलावट करने वालों का भी पर्दाफाश करेगी।

स्मृति ईरानी ने कहा कि देश की जनता ने भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए मोदी के हाथों देश की बागडोर सौंपी। उन्होंने बागी बलिया की धरती का भावपूर्ण नमन करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद से मोदी राज में दुश्मन के घर में घुसकर जवाबी कार्रवाई की गई।

वहीं, अंतरिक्ष में नई छलांग लगाकर देश को सशक्त राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया। उन्होंने कहा कि जब गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बनता है तो ओछी राजनीति करने वालों की परेशानी बढ़ जाती है। उन्होंने देश के आन, बान और शान में वृद्धि के लिए भाजपा प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की।

जल्द जेल जाएंगे जीजा जी

केंद्रीय मन्त्री स्मृति ईरानी ने चुनावी विजय संकल्प जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा। कहा कि इस लोकसभा चुनाव में पहली बार आप लोगों ने देखा कि जीजा जी के साथ साले साहब भी तिलमिलाए है। दावा किया कि जीजा जी जल्द ही जेल जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed