Uttar Pradesh Election Result : पूर्वांचल की पांच सीटों पर जीत सकता है गठबंधन
{"_id":"5ce5fc45bdec22070518d668","slug":"lok-sabha-election-2019-results-live-varanasi-uttar-pradesh-vote-counting","type":"live","status":"publish","title_hn":"Uttar Pradesh Election Result : पूर्वांचल की पांच सीटों पर जीत सकता है गठबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 23 May 2019 10:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 23 May 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी, मायावती और राहुत गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:40 PM, 23-May-2019
बलिया लोकसभा सीट से भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने गठबंधन के प्रत्याशी सनातक पांडेय को 13726 वोटों से हरा दिया है। सनातन को टोटल 448193 मत मिले तो वहीं भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त ने 461919 प्राप्त किए।
सलेमपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के भाजपा रविंद्र कुशवाहा गठबंधन प्रत्याशी आरएस कुशवाहा से 111251 वोटों से आगे चल रहे हैं। रविंद्र कुशवाहा को अभी तक 461995 वोट हासिल किए है। वहीं गठबंधन प्रत्याशी आरएस कुशवाहा को 350744 मत, कांग्रेस के राजेश मिश्रा को 26858 मत और सुभासपा के राजाराम को राजेश मिश्रा 26858 वोट मिले हैं।
आजमगढ़ की दोनों लोक सभा सीटों पर गठबंधन जीत के नजदीक पहुंच गया है। लालगंज लोकसभा सीट से संगीता आजाद, भाजपा की नीलम सोनकर से 894018 वोटों से आगे है। संगीता ने 484183 मत हासिल किए। वहीं नीलम सोनकर ने 331208 वोट हांसिल किए। वहीं आजमगढ़ सीट से अखिलेश यादव को 552363 वोट मिल चुके हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी निरहुआ को 318600 मत मिले हैं। अखिलेश यादव, भाजपा प्रत्याशी से 233763 वोटों से आगे चल रहे हैं।
06:27 PM, 23-May-2019
आजमगढ़ की दोनों लोक सभा सीटों पर गठबंधन जीत के नजदीक पहुंच गया है। लालगंज लोकसभा सीट से संगीता आजाद, भाजपा की नीलम सोनकर से 125322 वोटों से आगे है। संगीता ने 391854 मत हासिल किए। वहीं नीलम सोनकर ने 266532 वोट हांसिल किए। कांग्रेस के पंकज सोनकर को 12551 वोट मिले। वहीं आजमगढ़ सीट से अखिलेश यादव को 398494 वोट मिल चुके हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी निरहुआ को 235812 मत मिले हैं। अखिलेश यादव, भाजपा प्रत्याशी से 162681 वोटों से आगे चल रहे हैं।
लालगंज लोकसभा सीट से जीत स्पष्ट होने के बाद विक्ट्री साइन दिखातीं बसपा प्रत्याशी संगीता आजाद।
सोनभद्र की राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से एनडीए के सहयोही दल अपना दल के प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल ने जीत दर्ज कर ली है। जीत के बाद पकौड़ी लाल कोल
विज्ञापन
05:33 PM, 23-May-2019
गाजीपुर में राउंड 16 राउंड में गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी, भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंन्हा से 58985 वोटों से आगे चल रहे हैं। मनोज सिंन्हा को 245465 मत और अफजाल अंसारी को 304450 वोट मिले हैं।
जौनपुर जिले की मछली शहर लोक सभा सीट पर भाजपा के वीपी सरोज अब गठबंधन प्रत्याशी से 2568 वोटों से आगे चल रहे हैं। गठबंधन प्रत्याशी को 453376 वोट और भाजपा के वीपी सरोज को 455944 मत मिले हैं। वहीं जौनपुर लोकसभा की मतगणना में गठबंधन प्रत्याशी श्याम सिंह यादव, भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह से 68641 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के केपी सिंह को 389709 वोट, जबकि बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी श्याम सिंह यादव को 458350 वोट मिले हैं।
वाराणसी में प्रधानमंत्री ने पहले ही जीत दर्ज कर दी है। अब वह लीड कर रहे हैं। पीएम मोदी को अभी तक 668767 मत मिल चुके हैं, तो वहीं गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव को 193598 वोट मिले हैं और कांग्रेस के अजय राय को 151772 मत मिले हैं। पीएम मोदी, गठबंधन प्रत्याशी शालिनी से 475169 वोटों से आगे चल रहे हैं।
मिर्जापुर की राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से एनडीए के सहयोगी अपना दल पकौड़ी लाल जीत गए हैं। उन्होंने 54336 वोटों से जीत दर्ज रकी गई है। पकौड़ी लाल कोल ने गठबंधन प्रत्याशी भाईलाल कोल को 54336 वोटों से हराया है। भाई लाल कोल ने 393578 मत हासिल किए और कांग्रेस के भगवती प्रसाद चौधरी ने 35269 वोट हासिल किए।
आजमगढ़ की लोक सभा सीट से सपा मुखिया अखिलेश यादव, भाजपा के प्रत्याशी निरहुआ से 184594 वोटों से आगे चल रहे हैं। अखिलेश यादव को 449282 वोट मिले हैं और निरहुआ को 264688 मत मिले हैं। वहीं अजामगढ़ की लालगंज सीट से गठबंधन प्रत्याशी संगीता आजाद आगे चल रही हैं। उन्होंने 388495 वोट हासिल किए हैं और भाजपा की नीलम सोनकर ने 264350 मत प्राप्त किए हैं। इन दोनों सीटों पर गठबंधन की जीत तय मानी जा रही है।
बलिया में कृषि मंडी गेट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गठबंधन प्रत्याशी सनातन पांडे की वाहन का शीशा टूट गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों को लाठी चार्ज कर खदेड़ दिया। बलिया में भाजपा के गठबंधन प्रत्याशी सनातन पांडेय से 13262 वोट आगे चल रहे हैं। वहीं सनातन पांडेय को अभी तक 447760 वोट मिले हैं, सुभासपा के विनोद को 35790 और भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त को 461022 वोट मिले हैं।
04:04 PM, 23-May-2019
गाजीपुर लोकसभा सीट पर दसवें चक्र की मतगणना पूरी हो गई है। यहां से गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी, मौजूदा सांसद मनोज सिन्हा से 39112 वोटों से आगे हैं।
गठबंधन के प्रत्याशी अफजाल अंसारी 190667 मत मिले हैं, जबकि मनोज सिन्हा को 151655 वोट मिले हैं।
जौनपुर जिले की मछली शहर लोक सभा सीट पर सपा-बसपा गठबंधन त्रिभुवन राम, भाजपा के वीपी सरोज से 1579 वोटों से आगे चल रहे हैं। गठबंधन प्रत्याशी को 394613 वोट और भाजपा के वीपी सरोज को 393034 मत मिले हैं। वहीं जौनपुर लोकसभा की मतगणना में गठबंधन प्रत्याशी श्याम सिंह यादव, भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह से 65226 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के केपी सिंह को 281842 वोट, जबकि बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी श्याम सिंह यादव को 347068 वोट मिले हैं।
आजमगढ़ की लालगंज लोक सभा सीट पर गठबंधन प्रत्याशी संगीता आजाद, भाजपा की नीलम सोनकर से 81092 मतों से आगे चल रही हैं। गठबंधन प्रत्याशी को अभी तक 232224 मत, भाजपा प्रत्याशी को 151132 जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को पंकज मोहन सोनकर को 7717 मत मिले हैं।
मिर्जापुर से एनडीए की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल, सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी रामचरित्र निषाद से 146764 मतों से आगे चल रही हैं। अनुप्रिया को 388037 मत, गठबंधन के रामचरित्र निषाद को 241273 वोट और कांग्रेस के ललितेशपति त्रिपाठी को 64497 वोट मिले हैं।
चंदौली से अब तक 19 वे राउंड में भाजपा के महेंद्र पांडेय को 364090 वोट मिले हैं, जबकि गठबंधन के सपा प्रत्याशी डॉ संजय को 353420 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी डॉ पांडेय, गठबंधन प्रत्याशी से 10670 मतों से अब तक आगे चल रहे हैं। जबकि कांग्रेस की शिवकन्या को 14493 मत मिले।
गाजीपुर से सपा-बसपा से प्रत्याशी अफजाल अंसारी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। वह मनोज सिन्हा से 53261 मतों से आगे हैं। गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी को 250637 मत मिले हैं, जबकि मनोज सिन्हा को 197376 मत मिले हैं।
सोनभद्र की राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर एनडीए सहयोगी अपना दल (एस) प्रत्याशी पकौड़ी लाल 445070 को वोट मिले हैं। गठबंधन प्रत्याशी भाईलाल कोल को 391712 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के भगवती प्रसाद चौधरी को 34966 वोट मिले हैं। पकौड़ी लाल कोल, भाई लाल कोल से 53358 वोटों से आगे चल रहे हैं।
भदोही लोकसभा सीट बीजेपी 30 हजार वोट से आगे है। भाजपा से रमेश चंद्र बिंद को 380262 मत मिले हैं। बसपा-सपा गठबंधन से रंगनाथ मिश्र को 350546 वोट मिले हैं।
आजमगढ़ लोकसभा सीट से सपा के अखिलेश यादव भाजपा के निरहुआ से 136473 वोटों से आगे चल रहे हैं। अखिलेश यादव को 314618 वोट मिले हैं, जबकि निरहुआ को 178145 वोट मिले हैं।
वाराणसी में पीएम मोदी ने अपनी पिछली जीत का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अभी 642060 मत मिले हैं। सपा-बसपा प्रत्याशी शालिनी यादव को 188143 मत और कांग्रेस के अजय राय को 145544 इतने वोट मिले हैं। पीएम मोदी गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव से 453,917 वोटों से आगे हैं।
सोनभद्र की रॉबर्ट्सगंज सीट से भाजपा व अपना दल के प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल 54171 मत से जीत गए हैं।
चंदौली में अब तक 25 वे राउंड में भाजपा के महेंद्र पांडेय को 482590 वोट मिले हैं, जबकि गठबंधन के सपा प्रत्याशी डॉ संजय को 470815 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी डॉ पांडेय 11775 मतों से अब तक आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की प्रत्याशी शिवकन्या को 20635 मत मिले।
03:15 PM, 23-May-2019
सोनभद्र जिले की रॉबर्ट्सगंज लोक सभा सीट के मतगणना एनडीए के अपना दल (एस) पकौड़ी लाल को 381796 और गठबंधन के भाईलाल कोल को 318643 मत मिले हैं। पकौड़ी लाल कोल, सपा प्रत्याशी से 63153 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि में कांग्रेस के भगवती प्रसाद चौधरी को 30579 मत मिले हैं।
भदोही लोकसभा क्षेत्र में आधे मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। लोकसभा के कुल 19 लाख 40 हजार से अधिक मतों में साढे दस लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जिसमें 5,47,7210 मतों की गिनती पूरी हो चुकी हैं। इसमें भाजपा प्रत्याशी रमेश अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रंगनाथ मिश्र से 36 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के रमेश बिंद को 275655, बसपा के रंगनाथ मिश्र को 239009 और काग्रेस प्रत्याशी रमाकांत को 12173 मत अब तक मिले हैं।
आजमगढ़ सीट से सपा मुखिया अखिलेश यादव 117176 मतों से आगे चल रहे हैं। उनके खिलाफ भाजपा के निरहुआ हैं, जिन्हें 117072 वोट मिले हैं। वहीं अखिलेश को 234248 मत मिले हैं।
पीएम मोदी ने पिछली बार मतों के अंतर का वाराणसी में रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 405,992 मतों से गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव से आगे हैं। पीएम मोदी को अभी 571154 वोट मिले हैं। गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव को 165162 मिले हैं, तो वहीं कांग्रेस के अजय राय को अभी 114314 मत मिले हैं। पिछली बार पीएम मोदी आप के अरविंद केजरीवाल से 371,784 मतों से जीते थे।
मिर्जापुर से एनडीए की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल, सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी रामचरित्र निषाद से 138840 मतों से आगे चल रही हैं। अनुप्रिया को 387932 मत, गठबंधन के रामचरित्र निषाद को 249092 वोट और कांग्रेस के ललितेशपति त्रिपाठी को 65253 वोट मिले हैं।
चंदौली में अब तक 19 वे राउंड में भाजपा के महेंद्र पांडेय को 364090 वोट मिले हैं, जबकि गठबंधन के सपा प्रत्याशी डॉ संजय को 353420 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी डॉ पांडेय, गठबंधन प्रत्याशी से 10670 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की शिवकन्या को 14493 मत मिले हैं।
भदोही लोक सभा सीट से अब से कुछ समय पहले तक 43 हजार मतों से बढ़त बनाए भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे थे। हालांकि दो राउंड से रंगनाथ मिश्र ने बढ़त कम करनी शुरू कर दी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 3,33,8696 मतों के साथ भाजपा की बढ़त है, जबकि रंगनाथ मिश्र ने दो राउंड में करीब तीस हजार मत हासिल करते हुए रमेश की कुल बढ़त में दस हजार तक की संख्या कम कर दी है। रंगनाथ को अब तक कुल 3,04,847 मत मिले हैं।
02:40 PM, 23-May-2019
चंदौली लोक सभा सीट पर अब तक 13 वे राउंड में भाजपा के महेंद्र पांडेय को 260062 वोट मिले हैं, जबकि गठबंधन के सपा प्रत्याशी डॉ संजय को 231487 वोट मिले। इस तरह से भाजपा प्रत्याशी डॉ पांडेय, सपा-बसपा प्रत्याशी से 28555 मतों से अब तक आगे चल रहे हैं।
गाजीपुर लोकसभा सीट पर सपा-बसपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी लीड कर रहे हैं। वह गाजीपुर के मौजदा सांसद और भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा से 22701 मतों से आगे चल रहे हैं। अफजाल अंसारी को कुल 142230 मत प्राप्त हुए हैं जबकि मनोज सिन्हा को 119529 मत प्राप्त हुए हैं।
आजमगढ़ लोकसभा सीट से सपा के अखिलेश यादव को 105282 मतों से आगे चल रहे हैं, अखिलेश यादव को 210297 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के निरहुआ को 105315 वोट मिले हैं।
बलिया से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त आगे चल रहे हैं। उन्हें 263250 वोट मिले हैं, जबकि गठबंधन के सनातन पांडेय को 245342 वोट मिले हैं। सुभासपा विनोद को 16763 मिले हैं। वीरेंद्र सिंह मस्त, गठबंधन प्रत्याशी से 17950 वोटों से आगे चल रहे हैं।
जौनपुर लोकसभा की मतगणना में गठबंधन प्रत्याशी श्याम सिंह यादव, भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह से 52431 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के केपी सिंह को 219087 वोट, जबकि बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी श्याम सिंह यादव को 271518 वोट मिले हैं। वहीं जौनपुर जिले की मछली शहर लोक सभा सीट पर सपा-बसपा गठबंधन त्रिभुवन राम, भाजपा के वीपी सरोज से 13737 वोटों से आगे चल रहे हैं। गठबंधन प्रत्याशी को 325564 वोट और भाजपा के वीपी सरोज को 311827 मत मिले हैं।
बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने पर वाराणसी में ढोल बजाते और मिठाई बांटते भाजपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:49 PM, 23-May-2019
जौनपुर लोकसभा सीट से मतगणना में गठबंधन प्रत्याशी श्याम सिंह यादव, भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह से 33867 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के केपी सिंह को 169023 वोट, जबकि बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी श्याम सिंह यादव को 202890 वोट मिले हैं। वहीं जौनपुर जिले की मछली शहर लोक सभा सीट पर सपा-बसपा गठबंधन त्रिभुवन राम, भाजपा के वीपी सरोज से 16823 वोटों से आगे चल रहे हैं। गठबंधन प्रत्याशी को 258235 वोट और भाजपा के वीपी सरोज को 242412 मत मिले हैं।
आजमगढ़ लोकसभा सीट से सपा के अखिलेश यादव भाजपा के प्रत्याशी 'निरहुआ' से 72100 वोटों से आगे चल रहे हैं। अखिलेश यादव को 165980 वोट मिले हैं, जबकि निरहुआ को 80614 वोट मिले हैं।
मिर्जापुर से एनडीए की सहयोगी अपना दल (एस) की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल, सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी रामचरित्र निषाद से 52990 मतों से आगे चल रही हैं। अनुप्रिया को 180023 मत, कांग्रेस के ललितेशपति त्रिपाठी को 34745 और गठबंधन के रामचरित्र निषाद को 127033 वोट मिले हैं।
वाराणसी सीट पर पीएम मोदी को 363420 वोट मिले हैं। वहीं गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव को 109970 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के अजय राय को 75295 वोट मिले हैं। पीएम मोदी शालिनी यादव से 253450 वोटों से आग हैं।
गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव मतगणना स्थल से अपने पति के साथ बाहर आ गईं।
भदोही में बीजेपी 26830 वोट से आगे। भाजपा से रमेश चंद्र बिंद को 201674 मत मिले हैं। बसपा-सपा गठबंधन से रंगनाथ मिश्र को 174844 वोट मिले हैं।
चंदौली में अब तक 10 वे राउंड में भाजपा के महेंद्र पांडेय को 204163 वोट मिले हैं, जबकि गठबंधन के सपा-बसपा प्रत्याशी डॉ संजय को 172101 वोट मिले। इस तरह से भाजपा प्रत्याशी डॉ पांडेय, गठबंधन प्रत्याशी से 32062 मतों से अब तक आगे चल रहे है। कांग्रेस की शिवकन्या को 8307 मत मिले हैं।
आजमगढ़ की लालगंज लोक सभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी संगीता आजाद, भाजपा प्रत्याशी नीलम से 54135 मतों से आगे चल रही हैं। भाजपा की नीलम को 103331 मत और कांग्रेस के पंकज को 4923 वोट मिले हैं।
मिर्जापुर लोक सभा सीट से एनडीए सहयोगी अपना दल (एस) की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल, सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी रामचरित्र निषाद से 69718 मतों से आगे चल रही हैं। अनुप्रिया को 219759 मत, कांग्रेस के ललितेशपति त्रिपाठी को 41049 और गठबंधन के रामचरित्र निषाद को 150041 वोट मिले हैं।
वाराणसी सीट पर पीएम मोदी, शालिनी यादव से करीब 3 लाख वोटों से आगे पहुंच गए हैं। पीएम मोदी को 421606 वोट मिले हैं। वहीं गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव को 132475 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के अजय राय को 86023 वोट मिले हैं।
01:12 PM, 23-May-2019
जौनपुर सदर 73 लोकसभा की मतगणना में गठबंधन प्रत्याशी श्याम सिंह यादव, भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह से 7799 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के केपी सिंह को 97974 वोट, जबकि बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी श्याम सिंह यादव को 105773 वोट मिले हैं।
मिर्जापुर से एनडीए की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल, सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी रामचरित्र निषाद से 37995 मतों से आगे चल रही हैं। अनुप्रिया को 142715 मत, गठबंधन के रामचरित्र निषाद को 104720 वोट और कांग्रेस के ललितेशपति त्रिपाठी को 27947 वोट मिले हैं।
मऊ जिले की घोसी सीट से भाजपा प्रत्याशी हरिनारायण राजभर को अभी तक 175811 वोट मिले, जबकि गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय को 205996 वोट मिले। इस तरह से गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय 30185 वोटों से आगे चल रहे हैं।
चंदौली लोक सभा सीट पर भाजपा के महेंद्र पांडेय को 184142 वोट मिले हैं, जबकि गठबंधन के सपा प्रत्याशी डॉ संजय को 155285 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी, गठबंधन प्रत्याशी से 28857 मतों से अब तक आगे चल रहे है।
बलिया से भाजपा ने गठबंधन को पीछे छोड़ दिया है, अब भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त आगे चल रहे हैं। उन्हें 126553 वोट मिले हैं, जबकि गठबंधन के सनातन पांडेय को 119644 वोट मिले हैं। सुभासपा विनोद को 6400 मिले हैं।
आजमगढ़ लोकसभा सीट से सपा के अखिलेश यादव भाजपा के निरहुआ से 67337 वोटों से आगे चल रहे हैं। अखिलेश यादव को 122239 वोट मिले हैं, जबकि निरहुआ को 54902 वोट मिले हैं।
भदोही में बीजेपी 19 हजार वोट से आगे। भाजपा से रमेश चंद्र बिंद को 183570 मत मिले हैं। बसपा-सपा गठबंधन से रंगनाथ मिश्र को 156663 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के रमाकांत यादव को 8127 वोट मिले हैं। इस तरह से भाजपा के रमेश चंद्र बिंद, गठबंधन के प्रत्याशी रंगनाथ से 25 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
घोसी सीट से भाजपा प्रत्याशी हरिनारायण राजभर को 111629 वोट मिले हैं, जबकि गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय को 127959 वोट मिले। इस तरह से गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय से 16330 वोटों से आगे चल रहे हैं।
जौनपुर लोकसभा की मतगणना में गठबंधन प्रत्याशी श्याम सिंह यादव, भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह से 27159 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के केपी सिंह को 161778 वोट, जबकि बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी श्याम सिंह यादव को 188937 वोट मिले हैं। वहीं जौनपुर जिले की मछली शहर लोक सभा सीट पर सपा-बसपा गठबंधन त्रिभुवन राम, भाजपा के वीपी सरोज से 24402 वोटों से आगे चल रहे हैं। गठबंधन प्रत्याशी को 244328 वोट और भाजपा के वीपी सरोज को 219926 मत मिले हैं।
सोनभद्र जिले की रॉबर्ट्सगंज लोक सभा सीट के मतगणना एनडीए के अपना दल (एस) पकौड़ी लाल को 258309 और गठबंधन के भाईलाल कोल को 227471 मत मिले हैं। पकौड़ी लाल कोल, सपा प्रत्याशी से 30838 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि में कांग्रेस के भगवती प्रसाद चौधरी को 20619 मत मिले हैं।
गाजीपुर लोक सभा सीट पर गठबंधन के प्रत्याशी अफजाल अंसारी लगातार भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा पर बढ़त बनाए हुए हैं। गठबंधन के अफ़ज़ाल अंसारी को अब तक कुल 93316 मत मिले हैं, जबकि मनोज सिन्हा को 74568 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से अफज़ाल अंसारी अपने प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार मनोज सिन्हा से 18568 मतों से आगे चल रहे हैं।
12:32 PM, 23-May-2019
चंदौली में अब तक छठे राउंड में भाजपा के महेंद्र पांडेय को 120777 वोट मिले, जबकि गठबंधन के सपा प्रत्याशी डॉ संजय को 104412 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी 16365 मतों से अब तक आगे चल रहे है, जबकि कांग्रेस की शिवकन्या को 3693 मत मिले।
जौनपुर जिले की मछली शहर लोक सभा सीट पर सपा-बसपा गठबंधन त्रिभुवन राम, भाजपा के वीपी सरोज से 16578 वोटों से आगे चल रहे हैं। गठबंधन प्रत्याशी को 116925 वोट और भाजपा के वीपी सरोज को 100347 मत मिले हैं।
मिर्जापुर से एनडीए की अनुप्रिया पटेल, सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी रामचरित्र निषाद से 28380 मतों से आगे चल रही हैं। अनुप्रिया को 122882 मत, कांग्रेस के ललितेशपति त्रिपाठी को 23407 और गठबंधन के रामचरित्र निषाद को 94502 वोट मिले हैं।
भदोही में बीजेपी, गठबंधन से 22173 वोटों से आगे है। भाजपा से रमेश चंद्र बिंद को 146074 मत मिले हैं। बसपा-सपा गठबंधन से रंगनाथ मिश्र को 123901 वोट मिले हैं।कांग्रेस से रमाकांत यादव को 5894 मिले हैं।
पांचवें चरण में गठबंधन के अफजाल अंसारी को 93316 मत मिले और भाजपा के मनोज सिन्हा को 74748 मत मिले हैं। अफजाल अंसारी, मनोज सिन्हा से 18568 मतों से आगे चल रहे हैं।
सलेमपुर लोक सभा सीट पर भाजपा के रविंद्र कुशवाहा को 95790 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर बसपा के आर एसकुशवाहा चल रहे हैं. जिन्हें 71254 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के राजेश मिश्रा को 5993 वोट मिले हैं। सुभासपा के राजाराम को 8399 वोट मिले हैं।
आजमगढ़ लोकसभा सीट से अखिलेश यादव, भाजपा के निरहुआ से 58101 वोटों से आगे चल रहे हैं। अखिलेश यादव को 100394 वोट मिले हैं, जबकि निरहुआ को 42293 वोट मिले हैं।
सोनभद्र जिले की रॉबर्ट्सगंज लोक सभा सीट के मतगणना के इक्कीसवें राउण्ड में कांग्रेस के भगवती प्रसाद चौधरी को 14825 मत, एनडीए के अपना दल (एस) पकौड़ी लाल को 188882 और गठबंधन के भाईलाल कोल को 165065 मत मिले हैं। पकौड़ी लाल कोल, सपा प्रत्याशी से 23817 वोटों से आगे चल रहे हैं।
आजमगढ़ लोक सभा के एफसीआई गोदाम में मतगणना का निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर और डीआईजी।
आजमगढ़ से सुभाषपा प्रत्याशी अभिमन्यु सिंह नतीजे पक्ष में आते नहीं देख मतगणना से बाहर निकल गए।
11:58 AM, 23-May-2019
सोनभद्र जिले की रॉबर्ट्सगंज लोक सभा सीट के मतगणना के इक्कीसवें राउण्ड में कांग्रेस के भगवती प्रसाद चौधरी को 13120, एनडीए के अपना दल (एस) पकौड़ी लाल को 157355 औऱ गठबंधन के भाईलाल कोल को 140017 मत मिले हैं। पकौड़ी लाल कोल, सपा प्रत्याशी से 17338 वोटों से आगे चल रहे हैं।
आजमगढ़ लोकसभा सीट से अखिलेश यादव भाजपा के निरहुआ से 42089 वोटों से आगे चल रहे हैं। अखिलेश यादव को 73572 वोट मिले हैं। जबकि निरहुआ को 31483 वोट मिले हैं। आजमगढ़ की लालगंज लोक सभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी संगीता आजाद, भाजपा प्रत्याशी नीलम से 16760 मतों से आगे चल रही हैं। भाजपा की नीलम को 23461 मत और कांग्रेस के पंकज को 1116 वोट मिले हैं।
चंदौली में अब तक पांचवे राउंड में भाजपा के महेंद्र पांडेय को 100691 वोट मिले, जबकि गठबंधन के सपा प्रत्याशी डॉ संजय को 88699 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी, गठबंधन के सपा प्रत्याशी से 11992 मतों से अब तक आगे चल रहे हैं, जबकि शिवकन्या को 523 मत मिले। अब तक नोटा 2046 मत पड़े है।
बलिया से गठबंधन के सनातन पांडेय को 135868 मत, भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त को 97032 और सुभासपा विनोद को 8556 मिले हैं। सनातन पांडेय, भाजपा प्रत्याशी से 38386 वोटों से आगे चल रहे हैं।
वाराणसी में 8वें राउंड में भाजपा के पीएम नरेंद्र मोदी को 24,4010 मत, गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव को 72531 और कांग्रेस के अजय राय को 43797 वोट मिले हैं।पीएम मोदी, शालिनी यादव से 171479 वोटों से आगे चल रहे हैं।
सोनभद्र जिले की रॉबर्ट्सगंज लोक सभा सीट में मतगणना के इक्कीसवें राउण्ड में कांग्रेस के भगवती प्रसाद चौधरी को 14557 मत, एनडीए के अपना दल (एस) पकौड़ी लाल को 182089 वोट और गठबंधन के भाईलाल कोल को 159569 मत मिले हैं। पकौड़ी लाल कोल, सपा प्रत्याशी से 22520 वोटों से आगे चल रहे हैं।
मऊ जिले की घोसी लोकसभा सीट से 6वें चक्र की मतगणना की आधिकारिक घोषणा जिला निर्वाचन अधिकारी ने की। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी हरिनारायण राजभर को 90,441 वोट मिले, जबकि गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय को 105901 वोट मिले। इस तरह से गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय 15460 वोटो से आगे चल रहे हैं।