{"_id":"5cd577d6bdec22076d204959","slug":"lok-sabha-election-2019-priyanak-gandhi-statement-on-narendra-modi-in-bhadohi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भदोही में प्रियंका ने भरी हुंकार, बोलीं- 56 इंच के सीने में नहीं है दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में प्रियंका ने भरी हुंकार, बोलीं- 56 इंच के सीने में नहीं है दिल
Fri, 10 May 2019 07:30 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
Published by: Sayali Maurya
Updated Fri, 10 May 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
भदोही में जनसभा को संबोधित करने पहुंची प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के भदोही में छठे चरण में चुनाव है। आज शाम चार बजे तक सभी दलों के प्रचार प्रसार पर विराम लग गया। चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने जमकर भाजपा पर हमला किया।
विज्ञापन
कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी शुक्रवार को भाजपा सरकार की नीतियों पर हमलावर रहीं। प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के नुकसान की भरपाई नहीं की, अलबत्ता बीमा का 10 हजार करोड़ कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों की जेब में डाल दिया। मुझे एक भी ऐसा किसान नहीं मिला जिसे बीमा के पैसे मिले हों।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने कहा कि विकास के नाम पर केवल हवाई अड्डे से शहर तक 15 किमी की एक रोड बनी है, लेकिन उनका प्रचार बहुत मजबूत है। 56 इंच के सीने में दिल नहीं है। मोदी को अपने दिल की नाप भी बतानी चाहिए। कांग्रेस सरकार बनी तो भाजपा सरकार में खाली पड़े 24 लाख रोजगार मार्च 2020 तक भरे जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रियंका गांधी ने कहा कि नोटबंदी से 50 लाख रोजगार खत्म हो गए। जीएसटी से अनगिनत छोटे कारोबार खत्म हो गए। उनकी नीतियां जनविरोधी निकलीं। अपने संसदीय क्षेत्र बनारस में भी मोदी कभी नहीं गए। किसी बुनकर, गरीब और वंचित से नहीं मिले।