फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha election 2019 : prganisation stand 17 candidate against om prakash rajbhar

ओम प्रकाश राजभर से 'राजभर समाज' नाराज, सुभासपा अध्यक्ष के खिलाफ मैदान में उतारे 17 प्रत्याशी

Fri, 19 Apr 2019 01:06 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 19 Apr 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 : prganisation stand 17 candidate against om prakash rajbhar
ओम प्रकाश राजभर (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा साथ छोड़कर अपने 39 प्रत्याशी मैदान में उतार दिए है। वहीं, दूसरी तरफ ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ 17 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा जा चुका है। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में अखिल भारतीय राजभर संगठन ने सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुहेलदेव जनता पार्टी और फूलन सेना को संयुक्त रूप से प्रत्याशी खड़ा करने का एलान किया।
विज्ञापन


गुरुवार को संगठन ने 17 सीटों से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सूची जारी की। ये वो सीटें हैं, जहां से ओमप्रकाश राजभर ने अपनी पार्टी सुभासपा से प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। नारा दिया 'योगी मोदी से बैर नहीं, ओमप्रकाश की खैर नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

'भाजपा के साथ फिर जुड़े तो वापस कर लेेंगे प्रत्याशी'

अखिल भारतीय राजभर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव रामकृष्ण भारद्वाज ने गुरुवार को सूची जारी करने के दौरान प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि इस चुनाव में प्रत्याशियों को मैदान में उतारने का उद्देश्य राजनैतिक दलों के साथ जनता में व्याप्त भ्रम को दूर करना है, ताकि लोगों यह पता चल जाए कि राजभर समाज ओमप्रकाश की जागीर नहीं है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि घोसी लोक सभा से निवर्तमान सांसद हरिनारायण राजभर इस संगठन के संरक्षक है। यदि भाजपा उन्हें प्रत्याशी घोषित करती है, तो संगठन अपने प्रत्याशी को वापस कर लेगा। 

संगठन ने मैदान में उतारे ये 17 प्रत्याशी 

चंदौली से उमेश राजभर को, तो आजमगढ़ से हरीश राजभर, घोसी से रामदरश राजभर, सलेमपुर से राजाराम राजभर, देवरिया से अशोक राजभर, संतकबीर नगर से शैलेश कुमार राजभर, गोरखपुर से विनोद राजभर, बलिया से गंगा सागर निषाद, कुशीनगर से जयनाथ राजभर, भदोही से रामदीन निषाद को, मछली शहर से राकेश चौधरी, आंबेडकर नगर से जगदीश राजभर को, श्रावस्ती से मलेहू राजभर, बस्ती से अंबिका राजभर को, सिद्धार्थ नगर से ओरी राजभर को गोंडा से राजकुमार राजभर, जौनपुर से डा. संजीवन बिंद को प्रत्याशी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed