फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha election 2019 : Manoj sinha statement on BJP workers

मनोज सिन्हा बोले- भ्रष्टाचार के धन पर राजनीति करने वालों को भाजपा कार्यकर्ता करेंगे जमींदोज

Fri, 19 Apr 2019 11:50 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 19 Apr 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 : Manoj sinha statement on BJP workers
मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री एवं गाजीपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र गाजीपुर में चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को मनोज सिन्हा गाजीपुर के टाउन नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान पर विजय संकल्प किसान महासम्मेलन में शामिल हुए। 

विज्ञापन


मनोज सिन्हा ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम के कारण समाज के हर जाति एवं वर्ग की संवेदना आज भाजपा के साथ है। आज किसान को खाद के लिए लाइन नहीं लगानी पड़ रही है। देश की राजधानी दिल्ली की तरह यूपी के हर गांव को 24 घंटे बिजली मिल सके उसके प्रति प्रदेश की सरकार ने लगातार प्रयास किया है।
विज्ञापन


मनोज सिन्हा ने कहा कि अपराध और भ्रष्टाचार के धन पर राजनीति करने वाले लोगों को देश की जनता और भाजपा कार्यकर्ता जमींदोज कर देंगे। भाजपा कार्यकर्ता की तरफ अगर किसी ने उंगली उठाई या आंख दिखाई तो वो उंगली और आंख सलामत नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज सिन्हा ने कहा कि गाजीपुर की एक नई पहचान बनाई जा सके उसके प्रति हमने एक अच्छा पड़ाव हासिल किया है और गाजीपुर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

Lok sabha election 2019 : Manoj sinha statement on BJP workers
सम्मेलन में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विशिष्ट अतिथि प्रदेश के नगर विकास राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि गाजीपुर में जो कार्य 55 वर्षों में न हो सके थे, वह मात्र पांच वर्षों में संभव हुए हैं। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजाजी वर्मा ने विपक्षी पार्टी द्वारा आतंकवाद विरोधी कानून समाप्त करने की बात की आलोचना की।

मोर्चा के प्रदेश मंत्री डॉ. विजय यादव ने कहा कि पार्टी की नीतियां सबको जोड़कर एक साथ लेकर चलने की है। सम्मेलन की अध्यक्षता रामजन्म कुशवाहा तथा संचालन किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरेंद्र यादव ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed