फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha Election 2019 : CM Yogi statement on masood azahar

जौनपुर में सीएम योगी ने भरी हुंकार, बोले- लादेन जैसा होगा मसूद का हश्र

Sun, 05 May 2019 07:20 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: Sayali Maurya Updated Sun, 05 May 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 : CM Yogi statement on masood azahar
सीएम योगी का केराकत में स्वागत करते पार्टी के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

पांचवें चरण का चुनाव छह मई को होना है जिसके ठीक बाद 12 मई को छठे चरण का चुनाव जौनपुर, आजमगढ़ और भदोही जिलों में होना है। चुनाव करीब आते ही जनसभाओं का दौर शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


इसी क्रम में रविवार को कृषक इंटर कॉलेज थानागद्दी के मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निशाने पर बसपा-सपा गठबंधन के अलावा कांग्रेस भी रहा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलवामा में हमारे 40 जवानों को शहीद करने वाले आतंकी मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया गया है। अब उसका हश्र ओसामा बिन लादेन जैसा होने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर क्षेत्र में देश का मान बढ़ाया है। दुनिया भर में भारत का सम्मान बढ़ा है और देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। भारत एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान की कमर तोड़ने का माद्दा रखता है। आज नरेंद्र मोदी के भाषण से पाकिस्तान के पीएम को पसीना छूटता है।

'प्रियंका गांधी अपने बच्चों को गाली देना सिखा रही'

उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कहा कि बुआ-बबुआ का साथ सिर्फ 23 मई तक का साथ है। चुनाव परिणाम आने के बाद बुआ कहेगी कि बबुआ गुंडों का सरताज है तो बबुआ कहेगा कि बूआ भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति है। दोनों में खून खराबा होगा, लेकिन सरकार हमारी है। हम पूरी तरह चौकन्ना हैं। खूनखराबा नहीं होने देंगे।

उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में एक ही नारा है फिर एक बार मोदी सरकार। वर्ष 2014 में मोदी का नाम था। आज मोदी के नाम के साथ उनका काम भी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में आतंकवाद फैलता था आज आतंकवाद और नक्सलवाद समाप्ति की ओर है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी कहने को ही शहजादी हैं। वह अपने बच्चों को गाली देना सिखा रही हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र में फिर सरकार बनते ही 5 एकड़ से ज्यादा वाले किसानों के खाते में भी पैसा आने लगेगा। उन्होंने मछलीशहर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज को जिताकर एक बार फिर नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed