लोकसभा चुनाव 2019 : बसपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने किया नामांकन, सत्ता पक्ष पर साधा निशाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर संसदीय सीट के लिए सातवें एवं अंतिम चरण में मतदान कराया जाएगा। इस चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू है। नामांकन के तीसरे दिन आज बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने चार सेट में नामांकन फार्म भर कर जिला निर्वाचन अधिकारी के बालाजी के सामने प्रस्तुत किया।
अंसारी के प्रस्तावक के रूप में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह, जंगीपुर से सपा विधायक डा. वीरेंद्र यादव, सपा जिलाध्यक्ष डा. नन्हकू यादव एवं बसपा के पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा मौजूद थे।
सत्ता में बैठी सरकार ने जनता से की वादाखिलाफी
आज कलेक्ट्रेट स्थित कक्ष संख्या-एक में दो नामांकन फार्म विभिन्न राजनैतिक दलों को वितरित किया गया। इस तरह से इस सीट पर अब तक तीन उम्मीदवारों की ओर से पर्चा दाखिल किया गया है। पहले दिन लोकदल के सत्यदेव यादव ने तथा दूसरे दिन भाकपा माले के प्रत्याशी ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने पर्चा भरा था।
नामांकन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में बसपा प्रत्याशी पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार ने जनता से वादाखिलाफी की है। चुनाव में जनता सबक सिखाएगी। उनके पर्चा दाखिल करने के कारण कलेक्ट्रेट के आसपास काफी गहमा-गहमी रही। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।