{"_id":"6148e6ac8ebc3e1e655c178d","slug":"locks-of-130-rooms-broken-in-bhu-lbs-hostel-varanasi-news-vns6127635118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू एलबीएस हॉस्टल में 130 कमरों के ताले तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू एलबीएस हॉस्टल में 130 कमरों के ताले तोड़े
विज्ञापन
बीएचयू के लालबहादुर शास्त्री हॉस्टल (एलबीएस) के कुल 304 कमरों में से 130 का ताला तोड़ा गया। शनिवार को 50 कमरों के बाद सोमवार को भी करीब 80 कमरों के ताले तोड़े गए। यह वो कमरे थे, जिसमें अवैध रूप से छात्र रहते थे। कुछ कमरों से शराब की बोतलें तो कुछ जगहों से डंडे भी मिले। कमरों से मिले सामान को पैक करवाकर रखा दिया गया। साथ ही मेरिट के आधार पर छात्रों को कमरा आवंटित कर दिया गया। विश्वविद्यालय में एक सितंबर से चल रही कक्षाओं के साथ ही अंतिम वर्ष के छात्रों को हॉस्टल भी आवंटित किया जा रहा है। इसमें बिड़ला, एलबीएस के कुछ कमरे आवंटित नहीं हो पा रहे थे। छात्रावास सलाहकार डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र, एलबीएस हॉस्टल के प्रशासनिक संरक्षक डॉ. अनिल कुमार सिंह, प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों की मौजूदगी में सोमवार को 80 कमरों का ताला तोड़ा गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। जल्द ही अन्य हॉस्टल जहां अवैध रूप से छात्र रह रहे हैं, वहां भी अभियान चलाकर ताला तोड़वाया जाएगा। ताकि सही छात्रों को छात्रावास आवंटित हो सके।
कला संकाय प्रमुख ने किया मेस का उद्घाटन
एलबीएस हॉस्टल में कला संकाय प्रमुख प्रो. विजय बहादुर सिंह ने छात्रावास की मेस का भी उद्घाटन किया। छात्रावास संरक्षक सहित अन्य लोगों ने छात्रों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कहा कि हर संभव समाधान के साथ ही व्यवस्थाओं की मॉनीटरिंग की जाएगी। कार्यक्रम में छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह, प्रो. ओंकारनाथ सिंह, डॉ. धीरेंद्र राय, डॉ. रंजीत प्रताप सिंह मौजूद रहे।