फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Locked in seven schools, the future of 265 children in balance

सात स्कूलों में लगा ताला, अधर में 265 बच्चों का भविष्य

Tue, 22 Mar 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Locked in seven schools, the future of 265 children in balance
कोरोना काल में समय से फीस नहीं मिलने और छात्रों की संख्या घटने से जिले के सात निजी स्कू लों में ताले लग चुके हैं। प्रबंधकों ने शिक्षा विभाग को स्कूल बंद करने की सूचना दे दी है। वहीं, इन स्कूलाें में शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) के तहत पढ़ने वाले 265 बच्चों का भविष्य अधर में है। निशुल्क शिक्षा पाने वाले छात्रों के अभिभावक बेसिक शिक्षा विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। स्कूल बंद होने से अभिभावकों को बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

विभाग ने राज्य परियोजना निदेशक को पत्र भेजकर विद्यालय बंद होने की स्थिति में बच्चों के स्थानांतरण के लिए दिशानिर्देश मांगे हैं। आरटीई के जिला समन्वयक विमल केशरी ने बताया कि बच्चों को स्थानांतरित करने को लेकर कोई शासनादेश नहीं है। पत्र भेजकर दिशानिर्देश मांगे गए हैं।
विज्ञापन

लटकी वित्तीय सहायता
इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को दो साल से वित्तीय सहायता नहीं मिल सकी है। कई अभिभावकों ने अपने पैसे से बच्चों की स्कूल ड्रेस और पुस्तकें खरीद ली थी। अब उन्हें राशि को लेकर शासन से मदद की कोई उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय का नाम वार्ड बच्चों की संख्या
के रामानुजन पब्लिक स्कूल दशाश्वमेध 10
हैप्पी मॉडल स्कूल पीलीकोठी कटेहर 45
हैप्पी मॉडल स्कूल अन्नपूर्णा नगर लहरतारा 125
एसए कॉन्वेंट स्कूल केराकतपुर केराकतपुर 15
ड्रीम इंडिया स्कूल कोनिया कोनिया 05
डॉ. प्रसाद मेमोरियल स्कूल खनाव 03
डीपीएम सिटी कॉन्वेंट स्कूल महमूरगंज 63
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed